फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghee Adulteration: कहीं आप भी तो बाजार से खरीदकर नहीं ला रहे नकली घी, ऐसे करें मिलावट की पहचान

Thu, 22 Aug 2024 05:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
How To Check Adulteration In Ghee Know The Method Here
घी - फोटो : instagram

How To Check Adulteration In Ghee: अगर आप भी बाजार से घी खरीदते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इन दिनों बाजार में मिलावटी घी की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। हम में से अधिकतर लोग घी का सेवन करते हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह के धार्मिक अनुष्ठानों में भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में इसको काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसके सेवन करने से आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। घी शरीर के साथ-साथ दिल और दिमाग को दुरुस्त रखने का भी काम करता है। गौर करने वाली बात है कि घी को खरीदते समय हम उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हैं। वहीं इन दिनों बाजार में बिकने वाले मिलावटी घी के कई मामले लगातार सामने निकलकर आ रहे हैं। अगर आप भी इन मिलावटी घी का सेवन करते हैं तो आपको सेहत से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

How To Check Adulteration In Ghee Know The Method Here
ghee घी new - फोटो : istock

इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आप जो घी बाजार से खरीद रहे हैं वह मिलावटी है या शुद्ध। 

How To Check Adulteration In Ghee Know The Method Here
ghee घी new - फोटो : istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इन दिनों घी में मिलावट करने के लिए खराब क्वालिटी के तेल, वेजिटेबल ऑयल, डालडा का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं घी में मिलावट करने के लिए हाइड्रोजेनेटेड तेल का भी उपयोग किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Adulteration In Ghee Know The Method Here
ghee घी new - फोटो : istock

आप घी में की गई मिलावट का पता नमक लेकर कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको दो चम्मच घी लेकर उसे एक बर्तन में डालना है। इसके बाद 1/2 चम्मच नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड को मिलाना है। 

विज्ञापन
How To Check Adulteration In Ghee Know The Method Here
ghee घी new - फोटो : istock

यह करने के बाद आपको इस मिश्रण को घी में डालकर उसे 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसे करने के बाद घी के रंग में अगर किसी प्रकार का कोई बदलाव होता है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके घी में मिलावट की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed