How To Register In PM Ujjwala Yojana: देश के सीमांत इलाकों में रहने वाली आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो खाना बनाने के लिए पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करती हैं। गौर करने वाली बात है कि उपलों और लकड़ियों को जलाकर खाना पकाने से धुंआ काफी ज्यादा होता है। इस कारण महिलाओं को श्वास संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में गरीब महिलाओं को सरकार मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दे रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ लेना चाहती हैं तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्कीम के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं। आइए जानते हैं -
PM Ujjwala Yojana: मुफ्त में मिलेगा आपको गैस सिलेंडर, ऐसे करें पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन