फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: जन धन खाता खुलवाने पर मिलता है एक लाख रुपये से अधिक का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 28 Jun 2023 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
How to open account in PM Jan Dhan Yojana full details are here
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : https://pmjdy.gov.in/home and istock

PM Jan Dhan Yojana: साल 2014 में जन धन खाता योजना की शुरुआत हुई, जिसके अंतर्गत लोगों के बैंक खाते मुफ्त में खोले गए। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग को बैंक खाते का लाभ देना था। इससे हुआ ये कि पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खाते में पहुंचने लगा। ऐसे में अगर आपका भी जन धन खाता है, तो क्या आप जानते हैं कि आपको इसमें एक लाख रुपये का लाभ मिलता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है क्योंकि जन धन खाताधारकों को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। ऐसे में अगर आपने अब तक जन धन खाता नहीं खुलवाया है, तो आप इसे खुलवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं खाता खुलवाने के प्रोसेस के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to open account in PM Jan Dhan Yojana full details are here
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock

ये रहा जन धन बैंक खाता खुलवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर जन धन बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं, तो ये खुल सकता है
  • बस आपको इसके लिए अपने नजदीकी बैंक में जाना है
  • यहां पर आपको बैंक अधिकारी से जन धन खाता खुलवाने वाला फॉर्म लेना है
How to open account in PM Jan Dhan Yojana full details are here
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फॉर्म लेने के बाद आपको इसे भरना है
  • इसमें आपको अपनी मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी हैं
  • जैसे- पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, नॉमिनी, व्यवसाय आदि
  • बस ध्यान देना है कि कोई जानकारी गलत न हो, वरना आपको बाद में दिक्कतें हो सकती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to open account in PM Jan Dhan Yojana full details are here
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब जब आपका फॉर्म भर गया है, तो आपको इसके साथ कुछ दस्तावेज लगाने हैं
  • आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेज की कॉपी साथ में लगानी होती है
विज्ञापन
How to open account in PM Jan Dhan Yojana full details are here
जन धन खाता खुलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • वहीं, फिर आपको इस फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी अचैक करके बैंक अधिकारी को जमा करना होता है
  • इस दौरान आपके असली दस्तावेज भी देखे जाते हैं
  • इसके बाद आपके आवेदन को वेरीफाई किया जाता है और फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका जन धन खाता खोल दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed