फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: किस बैंक खाते में आएंगे पीएफ के पैसे, ऐसे करें मिनटो में चेक, जब चाहें बदल भी सकते हैं

Thu, 03 Aug 2023 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Aug 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
How to change your bank account of link with pf account follow this process
पीएफ खाते से नया बैंक खाता कैसे लिंक कर सकते हैं? - फोटो : iStock

PF Account: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। अगर आप भी नौकरी करते हैं, तो आपका भी पीएफ खाता होगा? जिसमें हर महीने आपकी सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और कंपनी भी उतना ही पैसा कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। यही नहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है। ऐसे में इस खाते में इकट्ठा हुए पैसे को कर्मचारी नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकता है। पर इससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके पीएफ खाते का पैसा कौन से बैंक अकाउंट में आएगा और इस खाते में दिक्कत है, तो आप इसे कैसे बदलवा सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...

How to change your bank account of link with pf account follow this process
पीएफ खाते से नया बैंक खाता कैसे लिंक कर सकते हैं? - फोटो : iStock

किस खाते में आएगा पीएफ का पैसा, ऐसे करें चेक:-

  • अगर आपको जानना है कि आपके पीएफ के पैसे कौन से बैंक खाते में आएंगे या कौन सा खाता अभी आपके पीएफ खाते से लिंक है, तो इसके लिए आपको पीएफ पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • यहां पर लॉगिन करने के बाद मैनेज वाले सेक्शन के अंदर केवाईसी में जाकर आप बैंक खाता चेक कर सकते हैं।
How to change your bank account of link with pf account follow this process
पीएफ खाते से नया बैंक खाता कैसे लिंक कर सकते हैं? - फोटो : istock

इस तरह बदल सकते हैं बैंक खाता:-

स्टेप 1

  • अगर आपको अपने पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते को बदलना है, तो आपको पहले ईपीएफओ के पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होगा
  • यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज कर लॉगिन कर लें, जिसके बाद आपको मैनेज वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to change your bank account of link with pf account follow this process
पीएफ खाते से नया बैंक खाता कैसे लिंक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • मैनेज वाले सेक्शन में आपको केवाईसी पर क्लिक करना है और फिर नजर आ रहे बैंक वाले विकल्प पर भी
  • अब अपने नए बैंक की खाता संख्या, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड भर दें
  • जानकारी ठीक से भरें और दोबारा चेक कर लें कहीं कुछ गलती न हो
विज्ञापन
How to change your bank account of link with pf account follow this process
पीएफ खाते से नया बैंक खाता कैसे लिंक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • नए बैंक खाते की जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपके नए बैंक खाते को आपके पीएफ खाते से लिंक करने को स्वीकृति आपकी कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से मिलेगी और ये मंजूरी मिलते ही आपका नया बैंक खाता आपके पीएफ खाते से लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed