फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आधार की खराब फोटो बदलवाने का तरीका जान लीजिए, लगवा सकते हैं नई तस्वीर

Tue, 18 Jul 2023 01:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Jul 2023 01:16 PM IST
विज्ञापन
How to change your Aadhaar Photo Follow these steps
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Photo Change Process: अगर आप देखेंगे तो आपको लगभग हर एक काम के लिए एक दस्तावेज की जरूरत तो पड़ती ही है। मतलब फिर चाहे आप एक सिम कार्ड खरीद रहे हों, बैंक खाता खुलवा रहे हों, लोन ले रहे हों या फिर कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवा रहे हो आदि। दरअसल, वो दस्तावेज कोई और नहीं बल्कि, आपका आधार कार्ड है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। साथ ही इसमें कार्डधारक का एक फोटो भी होता है, जो लोगों को पुराना होने के कारण कम ही पसंद आता है। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड के फोटो से खुश नहीं हैं, तो आप इसे बदलवा सकते हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए इसका प्रोसेस जान लेते हैं...

How to change your Aadhaar Photo Follow these steps
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

इस तरीके से बदलवा सकते हैं आधार कार्ड की पुरानी फोटो:-

स्टेप 1

  • आपके आधार कार्ड की फोटो धुंधली या खराब हो गई है, तो आप इसे बेहद आसानी से बदलवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको बताना है कि आपको अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवाना है
How to change your Aadhaar Photo Follow these steps
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको आधार केंद्र से करेक्शन फॉर्म लेना है
  • इस फॉर्म को अच्छे से भर दें
  • इसमें आपको अपना नाम, आधार नंबर समेत वो जानकारी देनी है, जो आप अपने आधार में अपडेट करवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to change your Aadhaar Photo Follow these steps
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें
  • साथ में अगर आपसे कोई दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड या पैन कार्ड की कॉपी मांगी जाती है, तो देनी पड़ सकती है
विज्ञापन
How to change your Aadhaar Photo Follow these steps
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर यहां आपकी फोटो क्लिक होगी और साथ में बायोमेट्रिक भी होगा
  • इसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे संभालकर रखें क्योंकि इससे आप अपने फोटो अपडेट होने का स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • अब आखिर में निर्धारित शुल्क देना है और फिर कुछ दिनों के अंदर आपके आधार में नई फोटो अपडेट हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed