फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: घर बैठे बदलवा सकते हैं आधार में प्रिंट हुई जन्मतिथि, तरीका बेहद आसान

Mon, 04 Sep 2023 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
How to change Date of birth in aadhaar card check full online process
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala

Change DOB in Aadhaar Card: अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में एक दस्तावेज ऐसा है, जो सबसे ज्यादा जरूरी नजर आता है और वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, सिम कार्ड लेना हो, स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, कोई दूसरे दस्तावेज बनवाने हो आदि। ऐसी ही कई अन्य कामों के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। वहीं, दूसरी तरफ अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत हो जाए, तो फिर आपके कई काम तक अटक जाते हैं और आपको आधार केंद्र के चक्कर तक लगाने पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है और आप इसे बदलवाना चाहते हैं तो ये काम आप घर बैठे ही खुद कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कैसे घर से ही आप अपने आधार की जन्मतिथि को बदलवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to change Date of birth in aadhaar card check full online process
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

इस तरीके से घर बैठे बदलवा सकते हैं जन्मतिथि:-

स्टेप 1

  • आधार में जन्मतिथि बदलवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है
  • यहां जाकर लॉगिन पर क्लिक करें और फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
How to change Date of birth in aadhaar card check full online process
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें
  • अब आपको अपडेट आधार ऑनलाइन वाला विकल्प चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to change Date of birth in aadhaar card check full online process
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 3 

  • फिर प्रोसीड टू अपडेट पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको डेट ऑफ बर्थ का ऑप्शन दिखेगा
  • इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है और यहां से अपनी जन्मतिथि बदल सकते हैं
  • इसके बाद आपको यहां पर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं
विज्ञापन
How to change Date of birth in aadhaar card check full online process
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ध्यान रहे कि आपको ऑरिजनल दस्तावेज की स्कैन कॉपी यहां पर अपलोड करनी है
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है
  • जन्मतिथि बदलने की फीस 50 रुपये है, इसे जमा करने के बाद आपकी जन्मतिथि बदल जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed