15th Installment Of PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनके जरिए वे उन तक आर्थिक लाभ के अलावा खेती करने के लिए मदद, बीज लाने के लिए सामान समेत अन्य सुविधाएं सरकारी योजनाओं के जरिए देती है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी किसानों को लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। बीती 27 जुलाई को किसानों को 14वीं किस्त के पैसे दिए गए और वहीं, अब सबकी नजरें 15वीं किस्त की तरफ हैं। पर उससे पहले किसानों को तीन काम करवाने जरूरी हैं, क्योंकि अगर ये काम नहीं होते हैं तो फिर आपकी किस्त अटकना तय है। तो चलिए जानते हैं किसानों को कौन से तीन काम करवाने अनिवार्य हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64f5677c9f0906e45e02b427","slug":"pm-kisan-yojana-complete-these-3-work-and-get-15th-installment-2023-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त आने से पहले किसान जरूर कर लें ये तीन काम, वरना नहीं मिल पाएगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त आने से पहले किसान जरूर कर लें ये तीन काम, वरना नहीं मिल पाएगा लाभ
Mon, 04 Sep 2023 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
15वीं किस्त के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वीं किस्त के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी
- फोटो : PTI and Istock
मिलता है इतना लाभ
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है। इसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है।
15वीं किस्त के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी
- फोटो : istock
ये हैं वो तीन काम:-
नंबर 1
- अगर आप योजना से नए जुड़े हैं या फिर पहले से लाभार्थी हैं और आपने अब तक अपने जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, तो आपको ये करने होंगे। इस काम को आप जितना जल्दी करवा लेंगे, उतना जल्दी आपका ये काम खत्म हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
15वीं किस्त के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी
- फोटो : istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवीईसी करवाना अनिवार्य है। ये न करवाने की स्थिति में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर, अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या बैंक से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
15वीं किस्त के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी
- फोटो : istock
नंबर 3
- वहीं, जो तीसरा काम है वो ये है कि पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड को अपने सक्रिय बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर जो किसान ऐसा नहीं करते हैं, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।