फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: घर बैठे करवा सकते हैं टू व्हीलर इंश्योरेंस, मिल सकता है ढेर सारा डिस्काउंट

Sat, 11 Feb 2023 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Feb 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
How to Buy Two Wheeler Insurance Online Know Full Procedure in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस लेने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

Two Wheeler Insurance: मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों के पास अपने वाहन हैं। इसमें सबसे ज्यादा लोगों के पास दोपहिया वाहन ज्यादा नजर आता है। कॉलेज, दफ्तर या अन्य जगहों पर जाने के लिए लोग दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। पर इस बात को कभी न भूलें कि आप जब भी सड़क पर चलें, तो अपनी गाड़ी के पेपर्स पूरे रखिए और सड़क यातायात के नियमों का पालन करें, वरना आपका चालन कट सकता है। इन दस्तावेजों में से एक है इंश्योरेंस जिसका पास में होना जरूरी है वरना आपका लंबा चालान तक कट सकता है। ऐसे में लोग इस इंश्योरेंस को कराने के लिए बीमा कंपनियों में जाते हैं और कई बार तो महंगे दामों में तक उन्हें ये इंश्योरेंस करवाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर बैठे खुद ही ऑनलाइन अपने दोपहिया वाहन का इंश्योरेंस करवा सकते हैं और इसमें आप काफी पैसे भी बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Buy Two Wheeler Insurance Online Know Full Procedure in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस लेने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

आप घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं टू-व्हीलर इंश्योरेंस:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी घर बैठे टू-व्हीलर इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन कंपनियों के प्लान देखने हैं। यहां आपको कम दाम में अच्छी सुविधाओं के साथ जो इंश्योरेंस दिखे उसे चुन लें। इसके लिए सभी कंपिनयों के प्लान की तुलना करें और फिर प्लान चुनें
How to Buy Two Wheeler Insurance Online Know Full Procedure in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस लेने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर जाना है और यहां जाकर टू-व्हीलर इंश्योरेंस वाला विकल्प चुनना है
  • फिर यहां आपके आपके वाहन की जानकारी जैसे- गाड़ी नंबर, मॉडल आदि मांगी जाएंगी, इन्हें यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Buy Two Wheeler Insurance Online Know Full Procedure in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस लेने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आप देखेंगे तो आपको स्क्रीन पर बीमा की कोटेशन और बीमा का प्रीमियम दिखेगा
  • अगर आपको ये ठीक लगे तो इसे चुनकर आगे बढ़ें
  • यहां ये भी चेक कर लें कि कंपनी ने आपके वाहन की क्या कीमत लगाई है
विज्ञापन
How to Buy Two Wheeler Insurance Online Know Full Procedure in Hindi
ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस लेने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी है
  • फिर आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करना है
  • पेमेंट होते ही आपका इंश्योरेंस आपके ईमेल पर आ जाता है और आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed