PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें अपने जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस राशि को केंद्र सरकार द्वारा हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाती है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं 18वीं किस्त का लाभ? जानिए नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन