फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने हो सकती है लाखों रुपये की कमाई

Thu, 11 May 2023 01:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 May 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
How To Apply For Post Office Franchise Know Indian Post Office Franchise Application Form
Post Office Franchise - फोटो : Istock

Post Office Franchise: भारतीय पोस्ट का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें, तो भारत में करीब 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस हैं। गौरतलब बात है कि इतनी बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफिस होने के बाद भी कई इलाकों में डाकघर की कमी है। ऐसे में उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को डाकघर से जुड़ी सुविधाएं उठाने के लिए दूसरी जगह पर जाना होता है। इसी समस्या को देखते हुए पोस्टल डिपार्टमेंट फ्रेंचाइजी स्कीम का संचालन कर रहा है। ऐसे में आप 5 हजार रुपये खर्च करके पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत दो तरह की फ्रेंचाइजी स्कीम के विकल्प मिल रहे हैं। इसमें पहला विकल्प फ्रेंचाइजी आउटलेट शुरू करने का है और दूसरा पोस्ट एजेंट बनने का ऑप्शन है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How To Apply For Post Office Franchise Know Indian Post Office Franchise Application Form
Post Office Franchise - फोटो : Istock

उन जगहों पर जहां पोस्ट ऑफिस से जुड़ी सर्विस की काफी मांग है। हालांकि, वहां पर पोस्ट ऑफिस खोल पाना संभव नहीं है। ऐसे में इन जगहों पर फ्रेंचाइजी की मदद से आउटलेट को खोला जा सकता है। 

How To Apply For Post Office Franchise Know Indian Post Office Franchise Application Form
Post Office Franchise - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है, जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। हालांकि, पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 5 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Apply For Post Office Franchise Know Indian Post Office Franchise Application Form
Post Office Franchise - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई का कोई निश्चित मापदंड नहीं है। आपका काम जैसा होगा आपकी कमाई भी ठीक उसी तरह से होगी। गौरतलब बात है कि अगर आपके क्षेत्र में कोई पोस्ट ऑफिस नहीं है और वहां पर पोस्ट ऑफिस से जुड़ी सर्विस की काफी ज्यादा डिमांड है। 

विज्ञापन
How To Apply For Post Office Franchise Know Indian Post Office Franchise Application Form
Post Office Franchise - फोटो : istock

ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी की मदद से लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। आप इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed