फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HSRP: ध्यान से आज ही अपनी गाड़ी में करवा लें ये काम, वरना पुलिस काटेगी चालान

Fri, 14 Feb 2025 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 PM IST
सार

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चालान न कटे तो आपके लिए नंबर प्लेट से जुड़ा ये काम करवाना जरूरी होता है जिसके बारे में आप इस खबर में जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Apply for HSRP Number Plate Avoid Traffic Police Challan
HSRP नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : Amar Ujala

HSRP Number Plate in Vehicles: हम चाहे दोपहिया वाहन चला रहे हैं या फिर चार या इससे ज्यादा पहिए वाली कोई गाड़ी। ऐसे में हमारे लिए सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी हो जाता है। जहां दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनना जरूरी होता है तो वहीं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होता है। ऐसा करना सुरक्षा की दृष्टि से तो जरूरी होता ही है।



साथ ही अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान तक काटा जा सकता है। यही नहीं, अगर आपकी गाड़ी में HSRP यानी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं है तो आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी पर भी ये एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसे कैसे घर बैठे मंगवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to Apply for HSRP Number Plate Avoid Traffic Police Challan
HSRP नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : Adobe Stock

महाराष्ट्र वाले ध्यान दें

  • वैसे तो पूरे भारत में ही अपनी-अपनी गाड़ियों में एचएसआरपी की नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो आपको अपनी गाड़ी पर 31 मार्च 2025 से पहले ये नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। ये नियम उन गाड़ियों के लिए है जो 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड हुई है। वहीं, हर राज्य में इसके लिए अलग-अलग चालान की राशि है जो 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक हो सकती है।
How to Apply for HSRP Number Plate Avoid Traffic Police Challan
HSRP नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे मंगवा सकते हैं HSRP नंबर प्लेट

स्टेप नंबर 1

  • आप अगर अपने वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट मंगवाना चाहते हैं तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे, पहला 'हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और स्टीकर' ऑर्डर करने का
  • वहीं, दूसरे में आपको खाली 'स्टीकर' मंगवाने का ऑप्शन मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Apply for HSRP Number Plate Avoid Traffic Police Challan
HSRP नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप  नंबर 2

  • ऐसे में आपको अपने हिसाब से पहला या दूसरे विकल्प में से कोई चुन लेना है
  • इसके बाद आपको अपना राज्य (जिस राज्य में गाड़ी पंजीकृत है) चुनना है और फिर अपको अपना गाड़ी संख्या, चेसिस नंबर और इंजन नंबर आदि भरना है
  • साथ ही आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
  • फिर आपको 'क्लिक हेयर' वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
How to Apply for HSRP Number Plate Avoid Traffic Police Challan
HSRP नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • अब जब आप अपनी गाड़ी की सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको यहां पर शुल्क भरना है
  • दो पहिया और चार पहिया वाहन के लिए आपको अलग-अलग शुल्क देना होता है और आप ये पेमेंट ऑनलाइन मोड से ही कर सकते हैं
  • फिर आपकी नई नंबर प्लेट ऑर्डर हो जाती है जिसकी रसीद आपको मिलती है
  • ध्यान रहे कि आप अपनी नंबर प्लेट को नजदीकी शोरूम में या फिर अपने घर भी मंगवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed