फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाएं हैं ये 3 काम तो आपको नहीं मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ, यहां करें चेक

Fri, 14 Feb 2025 09:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Feb 2025 09:42 AM IST
सार

देश के अन्नदाता के लिए कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इनमें से कई योजनाओं को केंद्र सराकर चलाती है तो कई योजनाओं का संचालन राज्य सरकारें करती हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment Amount Get Stuck Beneficiary Complete These Three Task to Get PM kisan 19 Kist
19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

19th Kist Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जब भी आपको किसी योजना से जुड़ना होता है तो पहले आपको ये चेक करना होता कि उस योजना की पात्रता सूची क्या है। दरअसल, सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ सिर्फ उन लोगों को ही दिया जाता है जो इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन ये लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने योजना के अंतर्गत आने वाले तीन कामों को पूरा करवा लिया है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किस्त का लाभ लेने के लिए करवाना जरूरी है...

PM Kisan 19th Installment Amount Get Stuck Beneficiary Complete These Three Task to Get PM kisan 19 Kist
19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : PTI

कब आ रही है 19वीं किस्त?

  • 19वीं किस्त कब जारी होगी इसको लेकर बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी। जहां उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित कार्यक्रम बिहार के भागलपुर जाने का तय है। इस दौरान पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
PM Kisan 19th Installment Amount Get Stuck Beneficiary Complete These Three Task to Get PM kisan 19 Kist
19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

कौन से 3 काम हैं जरूरी?

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपके लिए आधार लिंकिंग का काम करवाना बेहद जरूरी है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। साथ ही अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवा लें, वरना दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment Amount Get Stuck Beneficiary Complete These Three Task to Get PM kisan 19 Kist
19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको ई-केवाईसी का काम करवाना होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवा रखा है तो आपकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में किस्त का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आप इस काम को कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment Amount Get Stuck Beneficiary Complete These Three Task to Get PM kisan 19 Kist
19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आप अगर चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपका भू-सत्यापन का काम पूरा हो चुका हो। अगर ये काम नहीं हुआ है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे में किस्त का लाभ लेने के लिए इस काम को करवाना जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed