Ayushman Card Apply Process: सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें पेंशन, राशन, आवास, शिक्षा, रोजागर, बीमा समेत कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए सरकार कई तरह के विज्ञापन भी चलाती है, जिससे जरूरतमंद लोगों तक योजना के बारे में पूर्ण जानकारी पहुंच सके और वो इससे जुड़ सके। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं, तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं...
{"_id":"64ec61e6c9e5888f1b090f43","slug":"how-to-apply-for-ayushman-card-follow-step-by-step-process-2023-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: अगर आपको भी चाहिए पांच लाख रुपये का लाभ, तो यहां जान लें आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: अगर आपको भी चाहिए पांच लाख रुपये का लाभ, तो यहां जान लें आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
Mon, 28 Aug 2023 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : pixabay
इस तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं आप:-
स्टेप 1
- सरकार द्वारा चलाई जा रही इस आयुष्मान योजना का लाभ पात्र लोग ले सकते हैं
- अगर आप भी पात्र हैं, तो आप भी इस योजना में आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप जैसे ही केंद्र पर जाएंगे, तो आपको यहां संबंधित अधिकारी से मिलना है
- यही अधिकारी आपका आयुष्मान कार्ड बनाते हैं
- फिर आपको अधिकारी को मांगे गए दस्तावेज दिखाने हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- ध्यान दें कि आवेदन के समय आपसे केंद्र पर कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे
- इसमें आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज चाहिए होंगे
- दस्तावेजों के साथ अपना एक मोबाइल नंबर भी दें, जो एक्टिव हो
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आवेदनकर्ता की पात्रता की जांच होती है
- साथ ही आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को भी देखा जाता है
- फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो इसके बाद आपके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
- वहीं, 10-15 दिनों के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आपको मिल जाता है।