फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायदे की बात: अगर अब तक नहीं बनवाया ई-श्रम कार्ड, तो तुरंत ऐसे करें पंजीकरण, खाते में आने वाले हैं पैसे

Mon, 25 Apr 2022 09:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Apr 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
how to apply e shram card online for benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आने वाली है - फोटो : istock

वैसे तो देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें शिक्षा योजनाएं, रोजगार योजनाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, मुफ्त व सस्ता राशन योजनाएं आदि शामिल हैं। लेकिन इन दिनों देश में ई-श्रम कार्ड योजना की सबसे ज्यादा चर्चा है। इस योजना की देखरेख श्रम मंत्रालय द्वारा की जाती है, जिसके अंतर्गत कार्डधारकों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया है। श्रम पोर्टल के मुताबिक, मौजूदा समय में लगभग 27 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं और लाभ ले रहे हैं। वहीं, अब भी रोजाना काफी संख्या में लोग ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। लेकिन अब भी ऐसे लोग काफी संख्या में हैं जो इसके लिए पात्र तो हैं, लेकिन उन्होंने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है। इसलिए जरूरी है कि आप भी जल्द ये कार्ड बनवा लें, क्योंकि इसकी दूसरी किस्त भी आने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply e shram card online for benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आने वाली है - फोटो : istock

ये लाभ मिलेंगे कार्डधारक को

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा लेते हैं, तो आपको हर महीने आपके बैंक खाते में 500 रुपये की किस्त मिलती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत किसी कामगार की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये और विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद और श्रम मंत्रालय की योजनाओं का भी सीधा लाभ मिलेगा।
how to apply e shram card online for benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आने वाली है - फोटो : istock

कब आने वाली है किस्त?

  • जो लोग 31 दिसंबर 2021 से पहले ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं, उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा 500 रुपये भेजे गए थे। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते तक लोगों के बैंक में खाते में दूसरी किस्त के पैसे आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply e shram card online for benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आने वाली है - फोटो : istock

आप ऐसे बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल eshram.gov.in पर जाना है। यहां पर आपको 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' वाले विकल्प को चुनना है और फिर अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है।
विज्ञापन
how to apply e shram card online for benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आने वाली है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और निर्देशों को पढ़कर इनका पालन करें। फिर अपने सभी दस्तावेज यहां अपलोड करें और आखिर में सबमिट पर क्लिक कर दें। अब आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed