फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: ये व्यापार आपको बना सकता है लखपति, ऐसे करें शुरुआत

Mon, 25 Apr 2022 09:08 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 09:08 AM IST
विज्ञापन
Business Ideas Black Turmeric Business plan know all details about this
Black Turmeric Business plan - फोटो : istock

Black Turmeric Business plan: भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं है। वो अक्सर अपनी नौकरी को छोड़कर किसी बिजनेस को शुरू करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में उनका बिजनेस प्लान साकार रूप नहीं ले पाता है। अगर आप भी अपनी नौकरी से परेशान हो गए हैं और एक नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करने पर आपकी शानदार कमाई होगी। ये बिजनेस खेती से जुड़ा है। इसमें आपको काली हल्दी की खेती करनी है। काली हल्दी बाजार में काफी ऊंची कीमतों पर बिकती है। इसके कई मेडिसिनल फायदे होते हैं। इसी वजह से बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इस बिजनेस के जरिए आप शानदार कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 

Business Ideas Black Turmeric Business plan know all details about this
Black Turmeric Business plan - फोटो : istock

काली हल्दी की खेती जून के महीने में की जाती है। इसकी खेती करने के दौरान आपको कई चीजों का विशेष ध्यान रखना होता है। खेती के दौरान बरसात का पानी इसके खेत में जमा नहीं होना चाहिए। काली हल्दी की फसल को सिंचाई की जरूरत नहीं होती है।

Business Ideas Black Turmeric Business plan know all details about this
Black Turmeric Business plan - फोटो : istock

अगर आप इसकी खेती 1 हेक्टेयर भूमि में करने जा रहे हैं। ऐसे में आप 1 हेक्टेयर भूमि में 2 क्विंटल बीज लगा सकते हैं। इसकी फसल को कीटनाशक की जरूरत भी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas Black Turmeric Business plan know all details about this
Black Turmeric Business plan - फोटो : istock

इसके अलावा खेत में बीज डालने से पहले आपको प्राकृतिक खाद डालना होगा। इससे फसल की पैदावार अच्छी होगी। एक हेक्टेयर भूमि में बोई गई फसल से आसानी से 12 से 15 क्विंटल सूखी हल्दी की उपज तैयार की जा सकती है।

विज्ञापन
Business Ideas Black Turmeric Business plan know all details about this
Black Turmeric Business plan - फोटो : iStock

बाजार में काली हल्दी 500 रुपये किलो आसानी से बिक जाती है। वहीं अगर आपने 15 क्विंटल काली हल्दी की उपज तैयार की है। इस स्थिति में अगर आप 15 क्विंटल काली हल्दी को 500 रुपये किलो के दाम से बेचते हैं, तो आप आसानी से 7.5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed