फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये काम है जरूरी: क्या आपने भी अब तक नहीं करवाया अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट? यहां जानें तरीका

Sat, 24 Aug 2024 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Aug 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
How to activate your UAN Number for PF
यूएएन नंबर को एक्टिवेट कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

UAN Number Activate: जो लोग नौकरी करते हैं उनको काम के बदले हर माह सैलरी दी जाती है। ठीक ऐसे ही लोगों को ईएसआईसी की सुविधा और पीएफ की सुविधा भी दी जाती है। दरअसल, बात अगर पीएफ की करें तो इसे सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्राधिकरण यानी ईपीएफओ चलाती है। इसमें नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में से हर माह एक निश्चिचत अमाउंट काटकर आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। वहीं, इस पर ब्याज भी दिया जाता है, लेकिन क्या आपने अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवा लिया है? अगर नहीं तो आपको इसे अपडेट करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to activate your UAN Number for PF
यूएएन नंबर को एक्टिवेट कैसे करें? - फोटो : istock

इस तरीके से एक्टिवेट करवा सकते हैं यूएएन नंबर:-

स्टेप 1

  • अगर आपका भी पीएफ खाता है और अब तक आपने अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया है तो आपको इसे अपडेट करवा लेना चाहिए
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे
How to activate your UAN Number for PF
यूएएन नंबर को एक्टिवेट कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आपको इन सभी में से 'Important Links' वाले विकल्प को देखना है और फिर इस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर 'Activate UAN' वाला ऑप्शन मिलेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to activate your UAN Number for PF
यूएएन नंबर को एक्टिवेट कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
  • यहां पर आपको पहले तो अपना यूएएन नंबर भरना होता है या फिर आप मेंबर आईडी भी दर्ज कर सकते हैं
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
How to activate your UAN Number for PF
यूएएन नंबर को एक्टिवेट कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आधार नंबर के अलावा आपको अपना नाम और जन्मतिथि भी भरनी होती है
  • फिर आपको वो मोबाइल नंबर यहां पर भरना है जो आपके आधार से लिंक है
  • अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भर दें
  • इसके बाद आपको सहमित पर टिक करके 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करना होता है जिसके बाद आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed