फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: पीएफ खाताधारक ध्यान से ऐसे करवा लें KYC, नहीं करवाने पर निकाल नहीं पाएंगे पैसे

Mon, 19 May 2025 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 May 2025 09:05 AM IST
सार

PF Ki Kyc Kaise Kare: अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं और आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है तो जरूर करवा लें। वरना आपको पैसे निकालने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन
EPFO Alert How to Complete KYC for PF Account Immediately or Face Withdrawal Issues
पीएफ की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PF Kyc Process In Hindi: अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको पीएफ की सुविधा मिलती होगी? हालांकि, ये कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या पर ही दिया जाता है। इसमें हर एक कर्मचारी की हर महीने मिलने वाली सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। वहीं, इतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाती है और इस पर सरकार सालाना ब्याज भी देती है।

इसके बाद नौकरी के बीच में और नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारी इस पैसे को निकाल सकता है, लेकिन अगर आपने अपने पीएफ खाते की केवाईसी नहीं करवाई है तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं क्योंकि आपको पीएफ खाते से पैसे निकालने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप केवाईसी करवा लें। तो चलिए जानते हैं आप कैसे केवाईसी करवा सकते हैं...

EPFO Alert How to Complete KYC for PF Account Immediately or Face Withdrawal Issues
पीएफ की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करवा सकते हैं केवाईसी:-

पहला स्टेप

  • आप भी पीएफ के सदस्य हैं, लेकिन किसी कारण अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे आप तुरंत करवा लें
  • केवाईसी के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होता है
  • यहां पर आपको लॉगिन करना है जिसके लिए पहले यूएएन नंबर, पासवर्ड और फिर कैप्चा कोड दर्ज करना है
EPFO Alert How to Complete KYC for PF Account Immediately or Face Withdrawal Issues
पीएफ की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (पीएफ खाते से लिंक मोबाइल नंबर) पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और लॉगिन कर लें
  • अब आप वेबसाइट पर पहुंच चुके हैं तो आपको यहां पर कई सेक्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको 'मैनेज' वाले सेक्शन में जाना होता है
  • जहां पर आपको केवाईसी का एक विकल्प मिलेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Alert How to Complete KYC for PF Account Immediately or Face Withdrawal Issues
पीएफ की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे आपको भरना होता है
  • इस फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी और फिर पैन नंबर भरना है
  • ऐसे में अब आपको ये देखना है कि आपको क्या चीज अपडेट करना है
  • इसलिए जो अपडेट करना है उस पर टिक लगा दें जैसे, पैन कार्ड या आधार कार्ड आदि
विज्ञापन
EPFO Alert How to Complete KYC for PF Account Immediately or Face Withdrawal Issues
पीएफ की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • इसके बाद आपको पेंडिंग केवाईसी वाले सेक्शन में जाना होता है
  • यहां पर सेव वाला बटन दिखेगा जिस पर क्लिक कर दें
  • अब आप देखेंगे कि आपकी केवाईसी का स्टेटस पेंडिंग आ जाएगा
  • आखिर में आपको ये देखना है कि जिस विभाग की ये पेंडिंग केवाईसी है उस विभाग से इसे अप्रूव करवा लें
  • जैसे, बैंक की जानकारी कंपनी के एचार अप्रूव करते हैं और पैन और आधार कार्ड ईपीएफओ करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed