PM Vishwakarma Yojana Benefits List: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो सबसे पहले ये देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों को मिलेगा यानी कौन-कौन लोग इस योजना का लाभ ले पाएंगे। इसके लिए पात्रता सूची तय की जाती है, ताकि सिर्फ वे लोग योजना का लाभ ले सकें जो योजना के लिए पात्र हैं।
PM Vishwakarma: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ
PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर कई तरह के आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपने काम में और बेहतर एवं एडवांस हो सकें। वहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी देने का प्रावधान है
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को लोन देने का भी प्रावधान है। इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। इसके बाद जब इस लोन को वापस कर दिया जाता है तो अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है। ये दोनों ही लोन सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है।
सिर्फ इन लोगों को मिलता है योजना का लाभ:-
अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपकी उम्र 18 साल से अधिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है जिसकी पात्रता सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग मालाकार हैं
- अगर आप सुनार हैं
- पत्थर तराशने वाले
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो राजमिस्त्री हैं
- जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- अगर आप धोबी और दर्जी हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं।