{"_id":"6937f5137dc22494f70bcb3a","slug":"how-many-litre-refrigerator-family-needs-check-recommended-size-based-on-members-2025-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Refrigerator: परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार जानें आपके घर में कितने लीटर का फ्रिज होना चाहिए","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Refrigerator: परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार जानें आपके घर में कितने लीटर का फ्रिज होना चाहिए
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 09 Dec 2025 03:49 PM IST
सार
फ्रिज खरीदते समय आपको उसकी क्षमता पर जरूर गौर करना चाहिए। आपके परिवार में कितने सदस्य हैं उसी के आधार पर आपको फ्रिज खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Fridge
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खाने पीने से जुड़ी चीजों की सुरक्षा और किचन की आवश्यकताओं के लिए सही फ्रिज का चुनाव करना आपके लिए जरूरी होता है। अक्सर कई बार लोग फ्रिज को खरीदते समय ब्रांड और सुविधाओं पर ध्यान तो देते हैं। हालांकि, इसकी क्षमता यानी कितने लीटर का फ्रिज लेना उनके लिए सही है? इस पर उनको कोई स्पष्ट जानकारी नहीं होती। इस कारण कई बार लोग फ्रिज जरूरत से बड़ा ले ले लेते हैं।
इससे बिजली की खपत बढ़ती है, जिसका बुरा असर उनकी जेब पर पड़ता है। वहीं जरूरत से छोटा फ्रिज लेने पर बार-बार सामान रखने में दिक्कतें आती हैं। आपके परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी है?, किचन में स्टोरेज की जरूरत और खाना कितने समय तक स्टोर करना है? आदि कई बातों का ध्यान रखकर सही क्षमता वाला फ्रिज आपको खरीदना चाहिए।
2 of 5
Fridge
- फोटो : AdobeStock
इस कारण आपको अपने परिवार में सदस्यों की संख्या के मुताबिक सही क्षमता वाले फ्रिज खरीदना चाहिए। अगर आप अकेले रहते है तो आपके लिए 150 से 200 लीटर वाला फ्रिज अच्छा विकल्प है। वहीं दो सदस्यों वाले छोटे परिवार के लिए 200-250 लीटर का फ्रिज खरीदना सही रहेगा।
यह न केवल नियमित घरेलू जरूरतों को पूरा करता है बल्कि फल, सब्जियां और डेयरी आइटम स्टोर करने के लिए भी पर्याप्त स्पेस देता है। इसके अलावा बड़े परिवारों के लिए 300 से 350 लीटर का फ्रिज काफी उपयोगी रहता है।
वहीं अगर आपके परिवार में 5 या अधिक सदस्य हैं तो 350-500 लीटर या उससे अधिक की क्षमता वाला फ्रिज चुनना चाहिए। इस तरह के परिवारों के लिए अधिक स्टोरेज की जरूरत होती है।
इसके अलावा फ्रिज खरीदते समय आपको केवल उसकी क्षमता पर ही गौर नहीं करना चाहिए बल्कि एनर्जी रेटिंग, कूलिंग टेक्नोलॉजी और बिल्ट-इन फीचर्स पर भी जरूर गौर करना चाहिए। सही फ्रिज को खरीदने से न केवल बिजली की बचत होती है बल्कि इसका लाइफस्पैन भी अच्छा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।