आज के समय में ज्यादातर काम कंप्यूटर के जरिए ही हो जाते हैं, और गूगल की मदद से तो कई काम बेहद आसान हो जाते हैं। मतलब कुछ भी जानना हो तो लोग गूगल की मदद लेते हैं, क्योंकि यहां आप सेकेंडों में कुछ भी ढूंढकर जान सकते हैं। जहां एक तरफ गूगल मैप की वजह से एक जगह से दूसरी जगह पर जाना आसान हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ गूगल ब्राउजर से आप कुछ भी आसानी से जान सकते हैं आदि। इसी तरह गूगल के कई अन्य टूल हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं, और इसमें से एक टूल है हिंदी से अंग्रेजी करने का यानी ट्रांसलेट करने का। दरअसल, कई कामों को लोगों को हिंदी से अंग्रेजी करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप इस टूल का इस्तेमाल बेहद आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में गूगल के इस टूल के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"627ce00663019d12d52d6c5c","slug":"hindi-to-english-how-to-hindi-to-english-translation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi to English: बड़ा कमाल का है गूगल का ये टूल, सेकेंड में कर देगा हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hindi to English: बड़ा कमाल का है गूगल का ये टूल, सेकेंड में कर देगा हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट
Thu, 12 May 2022 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 May 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- दरअसल, हम जिस टूल की बात कर रहे हैं वो है गूगल का ट्रांसलेटर टूल। इसमें आप सेकेंडों में हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप गूगल ब्राउजर पर या फिर एप के जरिए भी कर सकते हैं।
हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
कई भाषाओं में अनुवाद
- गूगल का ट्रांसलेटर टूल आपको हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने में मदद तो करता ही है, लेकिन इसके अलावा आप इसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, बांग्ला समेत दुनिया की लगभग सभी भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ब्राउजर पर ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल:-
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल में गूगल के ब्राउजर को ओपन करना है।
- इसके बाद आपको सर्च बार में जाकर 'hindi to english' लिखकर एंटर करना है।
- अब आपके सामने गूगल ट्रांसलेट का टूल खुल जाएगा और आप यहां पर किसी भी भाषा को किसी अन्य भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
एप का भी कर सकते हैं इस्तेमाल:-
- इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना है, और वहां पर 'गूगल ट्रांसलेटर' सर्च करके इस एप को डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद इसे मोबाइल में इंस्टॉल करें और मांगी गई जरूरी जानकारियां इसमें भर दें।
- फिर आप इसका इस्तेमाल करके भाषा को ट्रांसलेट कर सकते हैं।