फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: अगर कट गया है चालान, तो इस सरल तरीके से करवा सकते हैं माफ, जानें कैसे

Thu, 12 May 2022 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 May 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Easy Tips to Waive Off Your Traffic Challan Know Here In Hindi
चालान माफ करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

जब आप सड़क पर गाड़ी चलाते होंगे, तो आपको एक बात की चिंता सबसे ज्यादा रहती होगी कि कहीं किसी कारण से आपका चालान न कट जाए। चालान कई वजहों से कटता है, जैसे- चार पहिया में सीट बेल्ट न लगाने के कारण, टू-व्हीलर में हेलमेट न पहनने के कारण, रेड लाइट जंप करने के कारण, गाड़ी को तेज स्पीड में चलाने के कारण आदि। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई ट्रैफिक नियमों का पालन करें और चालान से बचें। आजकल ट्रैफिक पुलिस के अलावा सड़कों पर लगे कैमरों से भी लोगों के चालान कटते हैं। ऐसे में लोगों को इन्हें भरना भी पड़ता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका कटा चालान माफ हो जाए, तो आपके पास एक अच्छा मौका है। दरअसल, दिल्ली में ट्रैफिक चालान माफ करवाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 14 मई 2022 यानी शनिवार से नेशनल लोक अदालत लगवाने जा रही है। आप भी इसमें चालान कम करने, सेटलमेंट या फिर माफ करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Easy Tips to Waive Off Your Traffic Challan Know Here In Hindi
चालान माफ करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे करवा सकते हैं चालान का निपटारा:-

स्टेप 1

  • अगर आपका भी कोई चालान कटा है, और आप उसे माफ करवाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। इसके लिए आापको दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोक अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Easy Tips to Waive Off Your Traffic Challan Know Here In Hindi
aadhar computer new - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां जाकर आपको पहले अपने ई-चालान का प्रिंट आउट निकालना है, जिसे आप यहां से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Tips to Waive Off Your Traffic Challan Know Here In Hindi
चालान माफ करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर कोर्ट में जाने की तारीख और समय मिलेगा। ध्यान रहे कि इस दिन कोर्ट जरूर चलें जाएं। अपने साथ चालान की कॉपी साथ लेकर जाएं और यहां मजिस्ट्रेट के सामने आपके चालान का निपटारा होगा।
विज्ञापन
Easy Tips to Waive Off Your Traffic Challan Know Here In Hindi
चालान माफ करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

किन चालानों का होगा निपटारा?

  • यहां ये जानना बेहद जरूरी है कि कौन लोग अपने चालान का निपटारा लोक अदालत के द्वारा करवा सकते हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है, जिसके अंतर्गत सिर्फ उन चालान का निपटारा किया जाएगा जो 31 जनवरी से पहले कटे होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed