Highway Safety Tips During Storm: इन दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में बार-बार आंधी-तुफान देखने को मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी आगे भी कई दिनों तक भीषण आंधी-तुफान की संभावनाएं काफी अधिक हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि सफर के दौरान अचानक भीषण आंधी-तुफान और भारी बारिश शुरु हो जाती है। ऐसी स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है, क्योंकि हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज होती है और दृश्यता भी अचानक बेहद कम हो जाती है।
{"_id":"6a229f300bd8e86d37020c5c","slug":"highway-safety-tips-what-to-do-if-you-get-caught-in-a-storm-while-driving-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Driving in storm: भीषण आंधी-तूफान में अगर आप बीच हाईवे पर फंस गए हैं, तो क्या करना चाहिए?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Driving in storm: भीषण आंधी-तूफान में अगर आप बीच हाईवे पर फंस गए हैं, तो क्या करना चाहिए?
Fri, 05 Jun 2026 08:51 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:51 PM IST
सार
Car Safety During Storm: अक्सर ऐसा होता है कि लोग बीच रास्ते पर आंधी-तुफान में फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए, और क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
आंधी-तुफान में क्या करें और क्या न करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी को सुरक्षित जगह रोकें
- फोटो : Adobe Stock
गाड़ी को सुरक्षित जगह रोकें
- जैसे ही आंधी या तूफान तेज हो, तुरंत अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी करें और उसे हाईवे के किनारे (शोल्डर) पर सुरक्षित रूप से पार्क कर दें।
- ध्यान रखें कि गाड़ी को किसी बड़े पेड़, बिजली के खंभों, साइनबोर्ड या भारी होर्डिंग्स के नीचे बिल्कुल न रोकें, क्योंकि तूफान में इनके गिरने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
- कोशिश करें कि आस-पास अगर कहीं खाली मैदान दिख रहा हो, तो वहां गाड़ी पार्क करें।
इंडिकेटर और लाइट चालू रखें
- फोटो : Freepik
इंडिकेटर और लाइट चालू रखें
- गाड़ी खड़ी करने के बाद अपनी कार की हेडलाइट्स और हजार्ड लाइट्स (चारों इंडिकेटर) को तुरंत ऑन कर दें।
- आंधी और धूल के कारण हाईवे पर विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है और एक्सीडेंट की आशंका काफी बढ़ जाती है।
- ऐसे में जलती हुई लाइट्स के जरिए पीछे और आगे से आने वाले अन्य वाहन चालकों को आपकी गाड़ी की स्थिति का पता आसानी से चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी - तूफान
- फोटो : Adobe Stock
गाड़ी के अंदर ही रहें
- तूफान के दौरान गाड़ी से बाहर निकलने की गलती बिल्कुल न करें।
- कार की सभी खिड़कियों और शीशों को पूरी तरह से बंद कर लें और अंदर ही बैठे रहें।
- कार का मेटल ढांचा आपको आंधी में उड़ने वाली चीजों, कड़कती बिजली और तेज हवाओं के थपेड़ों से एक मजबूत ढाल की तरह सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर और पुल के नीचे बचें
- फोटो : Adobe Stock
फ्लाईओवर और पुल के नीचे बचें
- कई लोग तूफान से बचने के लिए गाड़ी को किसी बड़े फ्लाईओवर या पुल के नीचे खड़ा कर देते हैं।
- ऐसा करने से बचें, क्योंकि वहां अचानक ट्रैफिक जाम हो सकता है या पीछे से आने वाली तेज रफ्तार गाड़ियां आपकी कार को टक्कर मार सकती हैं।
- मौसम थोड़ा सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें और गाड़ी के अंदर बैठकर ही इंतजार करें।