फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: अब कुंवारों को भी मिलेगी पेंशन, जानें आप कैसे ले सकते हैं लाभ

Thu, 06 Jul 2023 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Jul 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal announced to start pension for unmarried People full details are here
हरियाणा सरकार कुंवारों को पेंशन देगी। - फोटो : istock

Pension For Unmarried: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज में स्थित ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। सरकार हर साल इन योजनाओं पर काफी खर्च करती है। इनमें बच्चों, पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों आदि के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में अब कुंवारों के लिए एक योजना आई है, जिसमें उन्हें पेंशन मिलेगी। हालांकि, अभी ये सिर्फ हरियाणा के लोगों के लिए ही है। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में जानते हैं और जानने की कोशिश करेंगे कि कौन लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

haryana cm manohar lal announced to start pension for unmarried People full details are here
हरियाणा सरकार कुंवारों को पेंशन देगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता में इस बात की जानकारी दी कि, वे अब एक ऐसी योजना की शुरुआत कर रहे हैं जिसमें कुंवारे महिला-पुरुषों को पेंशन मिलेगी।
haryana cm manohar lal announced to start pension for unmarried People full details are here
हरियाणा सरकार कुंवारों को पेंशन देगी। - फोटो : istock

किसे मिलेगा लाभ?

  • कुंवारे लड़के और लड़कियां इस योजना का लाभ ले सकते हैं
  • योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 से कम है
  • 40-60 वर्ष तक के 3 लाख वार्षिक आय तक के विधुर को भी पेंशन मिलेगी
  • जो कुंवारे हरियाणा के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana cm manohar lal announced to start pension for unmarried People full details are here
हरियाणा सरकार कुंवारों को पेंशन देगी। - फोटो : istock

कितनी होगी पेंशन?

  • बात अगर पेंशन की करें, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 45-60 तक के कुंवारे महिला-पुरुष के लिए 2750 रुपये की पेंशन शुरू करने की घोषणा की। ऐसे में कुंवारों को 2750 रुपये की पेंशन मिलेगी। हालांकि, ये पेंशन अभी शुरुआती तौर पर है।
विज्ञापन
haryana cm manohar lal announced to start pension for unmarried People full details are here
हरियाणा सरकार कुंवारों को पेंशन देगी। - फोटो : istock
  • वहीं, दूसरी तरफ आंकड़ों पर नजर दोड़ाएं, तो इसके मुताबिक हरियाणा राज्य के सवा लाख कुंवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed