Hajj Yatra 2023: हर साल बड़ी संख्या में इस्लाम धर्म से जुड़े लोग मक्का मदीना में हज यात्रा करने के लिए जाते हैं। मान्यता है कि इस्लाम धर्म से जुड़ा कोई व्यक्ति अगर हज यात्रा नहीं करता, तो वह अधूरा सा रह जाता है। गौरतलब बात कि हर कोई हज यात्रा नहीं कर सकता। शारीरिक रूप से जो लोग सक्षम हैं। वही हज यात्रा कर पाते हैं। इस साल हज यात्रा 26 जून से शुरू हो रही है, जो कि 1 जुलाई तक चलेगी। अगर आप भी इस साल हज यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए एक जरूरी खबर है। अब हज की यात्रा करने के लिए यात्रियों को पैसे एक्सचेंज कराने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय हज कमेटी कैशलेस सुविधा के अंतर्गत यात्रियों को फॉरेक्स कार्ड उपलब्ध कराएगा। ऐसे में हज करने वाले यात्री फॉरेक्स कार्ड की मदद से सऊदी में रियाल निकाल सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
{"_id":"643f8ea34afb5b70e60b9e49","slug":"hajj-yatra-2023-is-now-cashless-you-do-not-need-to-exchange-money-you-can-make-payment-with-forex-card-2023-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hajj 2023: कैशलेस होगी हज यात्रा, पैसे एक्सचेंज कराने की नहीं होगी जरूरत, फॉरेक्स कार्ड से कर सकेंगे लेन-देन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hajj 2023: कैशलेस होगी हज यात्रा, पैसे एक्सचेंज कराने की नहीं होगी जरूरत, फॉरेक्स कार्ड से कर सकेंगे लेन-देन
Wed, 19 Apr 2023 12:54 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Hajj Yatra 2023
- फोटो : Istock
Hajj Yatra 2023
- फोटो : Istock
कैसे और कहां मिलेगा फॉरेक्स कार्ड
- फॉरेक्स कार्ड हज यात्रियों को हवाई अड्डे पर चढ़ने से पहले दिए जाएंगे।
- यह कार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों द्वारा हज यात्रियों को दिया जाएगा।
- इस दौरान आपको उसी वक्त 10 हजार भारतीय रुपये कर्मचारियों को देना होगा।
- इस कार्ड का उपयोग आप हूबहू एटीएम कार्ड की तरह कर सकेंगे।
Hajj Yatra 2023
- फोटो : अमर उ
फॉरेक्स कार्ड से इन चीजों की कर सकेंगे शॉपिंग
- आप फॉरेक्स कार्ड की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे।
- खाने-पीने के अलावा आप फॉरेक्स कार्ड से कई दूसरी चीजों की भी खरीदारी कर सकेंगे।
- अगर कार्ड का उपयोग करते समय पैसे खत्म हो जाते हैं।
- ऐसे में आप परिजनों से संपर्क करके दोबारा इस कार्ड में पैसों को डलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hajj Yatra 2023
- फोटो : istock
मिलेंगे ये फायदे
- फॉरेक्स कार्ड मिलने के बाद हज यात्रियों को सऊदी में रियाल को रुपये से एक्सचेंज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आप फॉरेक्स कार्ड की मदद से लेनदेन और शॉपिंग कर सकेंगे।
- इससे हज यात्रियों को यात्रा करते समय काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Hajj Yatra 2023
- फोटो : Istock
अल्पसंख्यक मंत्रालय न दी यह जानकारी
- अल्पसंख्यक मंत्रालय के मुताबिक हज कमेटी हर यात्री को 2100 रियाल रुपये के एक्सचेंज में देती थी।
- हालांकि, हज पॉलिसी 2023 के अंतर्गत यात्री अब खुद से भी अपनी जरूरत के आधार पर ज्यादा पैसों को एक्सचेंज करा सकते हैं।
- रिपोर्ट्स की मानें, तो इस साल 1.4 लाख से ज्यादा भारतीय हज यात्रा पर जाएंगे।