फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति

Tue, 09 Sep 2025 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

Post Office Schemes: इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन
Govt scheme invest in ppf scheme and get rs crores on maturity with guaranteed return know its all benefits
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Adobe Stock

Post Office Schemes: देश में ज्यादातर लोग अपनी आमदनी में से बचत के पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा करके रखते हैं। वर्तमान समय में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बचत के पैसों को सेविंग अकाउंट के अलावा किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि देश में काफी लोकप्रिय है।

इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। 
 
Govt scheme invest in ppf scheme and get rs crores on maturity with guaranteed return know its all benefits
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Adobe Stock

पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 वर्षों का होता है। 
 
Govt scheme invest in ppf scheme and get rs crores on maturity with guaranteed return know its all benefits
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, पीपीएफ स्कीम में 15 वर्षों का मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद आप 5-5 वर्षों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप 12,500 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। 

ITR Documents: आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt scheme invest in ppf scheme and get rs crores on maturity with guaranteed return know its all benefits
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Adobe Stock

इसमें सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। 1.5 लाख रुपये का सालाना निवेश आपको 25 वर्षों तक जारी रखना है।

UP Top Universities: यूपी में कहा है मिनी ऑक्सफोर्ड! इस जिले में हैं 5 विश्वविद्याल, विदेशी भी आते हैं पढ़ने

विज्ञापन
Govt scheme invest in ppf scheme and get rs crores on maturity with guaranteed return know its all benefits
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Adobe Stock

25 वर्षों के बाद आप करीब 1,03,08,015 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको करीब 37,50,000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 65,58,015 रुपये की ब्याज दर मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed