फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: नहीं देना पड़ता कोई प्रीमियम, मुफ्त में मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, जानें आवेदन का तरीका

Wed, 02 Nov 2022 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Nov 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Government Provides Five Lakh Free Health Insurance Cover Under Ayushman Bharat Yojana Know Scheme Details
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : iStock

Ayushman Card Yojana: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में कभी न कभी लोग किसी न किसी बीमारी से घिर ही जाते हैं। हालांकि, लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन वायरस और बीमारी जिस कदर बढ़ रही है वो असल में चिंता का विषय है। इसलिए कई लोग अपना हेल्थ इंश्योरेंस तक करवाते हैं, जिसमें एक प्रीमियम देने पर उनको इलाज के दौरान लाभ मिलता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि सरकार पात्र लोगों के लिए एक ऐसी योजना चलाती है, जिसमें आपको प्रीमियत जीरो देना है और लाभ 5 लाख रुपये तक का मिलता है? तो शायद आप सोच में पड़ जाएं, लेकिन ऐसा सच है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Government Provides Five Lakh Free Health Insurance Cover Under Ayushman Bharat Yojana Know Scheme Details
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : istock

क्या है योजना?

  • दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। केंद्र के साथ अब कई राज्य सरकारें भी इसमें जुड़ गई है।
Government Provides Five Lakh Free Health Insurance Cover Under Ayushman Bharat Yojana Know Scheme Details
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : Istock

क्या मिलता है लाभ?

  • इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद आप अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Provides Five Lakh Free Health Insurance Cover Under Ayushman Bharat Yojana Know Scheme Details
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर 'Am I Eligible' पर क्लिक करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर दें
  • अब अपना राज्य चुनें और फिर राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर से सर्च करके आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Government Provides Five Lakh Free Health Insurance Cover Under Ayushman Bharat Yojana Know Scheme Details
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं - फोटो : istock

पात्र होने पर ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

  • आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर के साथ जाना है
  • यहां आपके दस्तावेजों और पात्रता की जांच होगी
  • फिर सत्यापन होने के बाद 10-15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed