फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chrome Alert: सरकार ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट! अगर आप भी हैं गूगल क्रोम यूजर तो खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

Mon, 12 Sep 2022 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Sep 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
Government Alert for Google Chrome Users Know How to Keep Safe From Online Frauds
गूगल क्रोम पर कौन सी गलतिया नहीं करनी चाहिए - फोटो : Amar Ujala

Google Chrome Alert: आज के समय में बिना इंटरनेट कई काम अटक जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर काम इसी से जुड़े होते हैं। बिजली और पानी आदि का बिल भरना हो, ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, दफ्तर से लेकर कॉलेज का काम करना हो आदि अनेकों काम इंटरनेट की मदद से ही हो पाते हैं। वहीं, लोग एक बड़ी संख्या में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। ये एक ब्राउजर होता है, जहां पर लोग अपने काम करते हैं। लेकिन अगर आप इस गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसको लेकर सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए इस अलर्ट के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Government Alert for Google Chrome Users Know How to Keep Safe From Online Frauds
गूगल क्रोम पर कौन सी गलतिया नहीं करनी चाहिए - फोटो : Istock
  • दरअसल, आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने यूजर्स को डेस्कटॉप के लिए गूगल क्रोम में कई कमजोरियों के बारे में बताते हुए चेतावनी दी है। ऐसे में हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाते हुए कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं। हैकर्स लोगों के सिस्टम पर क्राफ्टेड रिक्वेस्ट भेजकर इससे अटैकर्स आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं।
Government Alert for Google Chrome Users Know How to Keep Safe From Online Frauds
गूगल क्रोम पर कौन सी गलतिया नहीं करनी चाहिए - फोटो : iStock
  • इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने ये भी बताया है कि फेडसीएस, स्विफ्टशैडर, एंगल, ब्लिंक, साइन-इन फ्लो, क्रोम ओएस शैल के मुफ्त में इस्तेमाल करने के कारण गूगल क्रोम में ये खामियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Alert for Google Chrome Users Know How to Keep Safe From Online Frauds
गूगल क्रोम पर कौन सी गलतिया नहीं करनी चाहिए - फोटो : Pixabay

ऐसे कर सकते हैं बचाव

नंबर 1

  • अगर आप हैकर्स से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने गूगल क्रोम को अपडेट करना चाहिए। आप इसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Government Alert for Google Chrome Users Know How to Keep Safe From Online Frauds
गूगल क्रोम पर कौन सी गलतिया नहीं करनी चाहिए - फोटो : Pixabay

नंबर 2

  • आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपको किसी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। अगर आप किसी अनजाने लिंक के जरिए किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो भी आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed