Gold buying Tips in Hindi: अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से लोग सोने के आभूषण खरीदते हैं। कोई अंगूठी खरीदता है तो कोई मंगलसूत्र खरीदता है या अन्य ज्वेलरी भी लोग खरीदते हैं। जाहिर है कि सोना खरीदने के लिए लोगों को काफी पैसे की जरूरत होती है। इसलिए जब भी इसे खरीदा जाता है तो कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप सोना खरीदते समय लापरवाही बरतते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है और भविष्य में भी आपको सोना बेचते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"673b26a4452cb506600cf60c","slug":"gold-buying-tips-dont-forget-these-things-while-buying-gold-check-here-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: खरीद रहे हैं सोना तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: खरीद रहे हैं सोना तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना लग सकती है चपत
Mon, 18 Nov 2024 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:09 PM IST
सार
लोग शादी के लिए और अपने पहनने के लिए सोने के आभूषण खरीदते हैं, लेकिन अगर आप भी सोना खरीद रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपको चपत लग सकती है।
विज्ञापन
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-
नंबर 1
- अगर आप ऑनलाइन सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फर्जी एप से बचकर रहें। कई एप ऐसी हैं जो दिखने में तो बिलकुल सही होती हैं, लेकिन ये आपको सोना देने के नाम पर ठग लेती हैं या आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा देती हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय एप से ही खरीदारी करें।
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- आप जब भी सोना खरीदने जाएं तो ये सुनिश्चित करें कि किसी विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई दुकानदार ज्यादा मुनाफे के चक्कर में सोने में कई अन्य धातुओं की मिलावट कर देते हैं। इससे आप पैसे तो पूरे असली सोने के लेते हैं, लेकिन आपको मिलता है मिलावट वाला सोना और जब आप इसे बेचने जाते हैं तब आपको इस बारे में पता चलता है और कम दाम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- अगर आप ऑफलाइन यानी किसी दुकान से सोना खरीद रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि सोने पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। बिना इस मार्क वाले सोने को न खरीदें क्योंकि ये नकली हो सकता है और आपको आगे भविष्य में दिक्कत हो सकती है
विज्ञापन
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- अगर आपके घर में शादी है या आप अपनी जरूरत के लिए सोना खरीद रहे हैं तो सोना खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें। ये बिल सिर्फ इस बात का सबूत नहीं होता कि आपने सोना खरीदा है बल्कि, जब भविष्य में आप सोना बेचते हैं तो दुकानदार सोने का बिल भी मांगते हैं और उस वक्त ये पक्का बिल आपके काम आ सकता है।