फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gas Cylinder Safety Tips: गैस सिलेंडर लीक हो रहा है या नहीं, इन तरीकों से लगा सकते हैं पता

Mon, 30 May 2022 08:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 May 2022 08:54 AM IST
विज्ञापन
Gas Cylinder Safety Tips How to Check Gas Cylinder Leakage Know All Details News in Hindi
गैस सिलेंडर लीक होने का कैसे पता लगाएं - फोटो : istock

पहले लोग खाना बनाने के लिए, पानी गर्म करने के लिए आदि लकड़ी वाले चूल्हों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब शहर ही नहीं बल्कि गांवों तक रसोई गैस और सिलेंडर पहुंच चुका है। दूर-दराज गांवों में भी अब लोग गैस चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। ये काफी सुविधाजनक है। बटन घुमाना और माचिस से गैस जलाकर आप बिना किसी परेशानी के खाना बना सकते हैं। लेकिन रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां भी बरतना जरूरी होता है, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो। लेकिन गैस सिलेंडर के साथ एक सबसे बड़ी दिक्कत जो देखी जाती है वो है गैस लीक होने की। जबकि कई लोग ये चैक नहीं कर पाते हैं कि कहीं उनका गैस सिलेंडर लीक तो नहीं। क्या आपके साथ भी ये समस्या होती है? अगर हां, तो चलिए हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में लीक गैस का पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Gas Cylinder Safety Tips How to Check Gas Cylinder Leakage Know All Details News in Hindi
गैस सिलेंडर लीक होने का कैसे पता लगाएं - फोटो : Istock

इन तरीकों से लगा सकते हैं पता:-

पानी की मदद से

  • आपका गैस सिलेंडर लीक है या नहीं, इसकी जांच आप पानी की मदद से कर सकते हैं। आपको सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने वाली जगह पर थोड़ा पानी डालना होता है। ऐसे में अगर उसमें से बुलबुले उठ रहे हैं, तो ये संकेत होता है कि आपका गैस सिलेंडर लीक है। जबकि ऐसा न होने पर सिलेंडर को ठीक माना जाता है।
Gas Cylinder Safety Tips How to Check Gas Cylinder Leakage Know All Details News in Hindi
गैस सिलेंडर लीक होने का कैसे पता लगाएं - फोटो : iStock

सूंघकर देखें

  • आपका रसोई सिलेंडर लीक हो रहा है या नहीं, इसकी जांच आप सूंघकर भी कर सकते हैं। अगर आपको थोड़ा भी ऐसा लगे तो आपको गैस रेगुलेटर के पास और पाइप जॉइंट वाली जगह पर सूंघना है। ऐसा करके भी आप गैस लीक होने का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Cylinder Safety Tips How to Check Gas Cylinder Leakage Know All Details News in Hindi
गैस सिलेंडर लीक होने का कैसे पता लगाएं - फोटो : istock

चेक करते रहें

  • गैस सिलेंडर को आप जब घर पर लाते हैं, तो आपको इसे इस्तेमाल के दौरान समय-समय पर चेक करके रहना चाहिए। लगाने से पहले और इस्तेमाल के बीच में सिलेंडर को चेक करते रहें कि कहीं ये लीक तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Gas Cylinder Safety Tips How to Check Gas Cylinder Leakage Know All Details News in Hindi
गैस सिलेंडर लीक होने का कैसे पता लगाएं - फोटो : istock

तुरंत सिलेंडर बदलें

  • अगर आपको पता लगता है कि आपका सिलेंडर लीक हो रहा है, तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना है। इस पर कैप लगाकर इसे बंद करके अलग रख दें, और सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी को इसकी जानकारी दें। इसके बाद वो आपका गैस सिलेंडर तुरंत बदलवा देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed