फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rules Changing from 1st Jan 2023: 1 जनवरी 2023 से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Fri, 30 Dec 2022 04:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
New Rules From 1st January 2023: From Bank Locker To LPG Prices These Rules Are Going To Change
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : Istock

New Rules From January 1st, 2023: नए साल 2023 को आने में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में इसको जश्न के साथ मनाने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। वहीं नए साल के पहले दिन से कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 1 जनवरी, 2023 से होने वाले इन बदलावों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप इन बदलावों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 1 जनवरी, 2023 से बदलने जा रहे ये नियम सीधे तौर पर आपकी वित्तीय सेहत को प्रभावित करने का काम करेंगे। इन बदलावों में एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर बैंक लॉकर से जुड़े नियम शामिल हैं। इसके अलावा व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने वाली हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में -

New Rules From 1st January 2023: From Bank Locker To LPG Prices These Rules Are Going To Change
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : Istock

बैंक लॉकर के नियमों में होगा बदलाव

1 जनवरी से बदले जा रहे इन नियमों के अंतर्गत अब बैंकों को लॉकरों की खाली और वेटिंग लिस्ट दिखाना जरूरी होगा। वहीं बैंक को ग्राहकों से एक बार में तीन साल के लिए किराया लेना का अधिकार होगा। 

New Rules From 1st January 2023: From Bank Locker To LPG Prices These Rules Are Going To Change
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : Social Media

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक अगर लॉकर में रखी ग्राहक की किसी भी सामग्री में नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति में बैंक को इसका भुगतान करना होगा।

जानना जरूरी: सर्दियों के सीजन में कार के रख-रखाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
New Rules From 1st January 2023: From Bank Locker To LPG Prices These Rules Are Going To Change
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : i stock

एलपीजी गैस की कीमतों में हो सकती है कमी

नए साल 1 जनवरी, 2023 से एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब बात है कि तेल कंपनियां हर महीने पहली तारीख को तेल की कीमतों में संशोधन करती हैं। वहीं इस बार नए साल पर उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले साल में कीमतों में कमी करके जनता को राहत दी जा सकती है।

विज्ञापन
New Rules From 1st January 2023: From Bank Locker To LPG Prices These Rules Are Going To Change
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : Istock

वाहनों की कीमतें हो सकती हैं महंगी

अगर आप नए साल पर गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जान लीजिए की एक जनवरी से वाहनों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। 2023 की शुरुआत में Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno, Audi और Mercedes कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ा सकती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed