फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचकर रहें: क्या आप भी लेते हैं मुफ्त सरकारी राशन? तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार

Fri, 02 Aug 2024 02:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Aug 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Free Ration Scams Beware follow these tips to avoid check here full details
सरकार देती है मुफ्त राशन। - फोटो : Amar Ujala

Free Ration Scams: भारत सरकार ने कोरोना काल में मुफ्त राशन की व्यवस्था शुरू की थी जिसके अंतर्गत राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। पहले तो इसे केवल कोरोना काल के लिए ही शुरू किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में भी सरकार इस योजना को चला रही है और एक बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इसमें राशन कार्ड में दर्ज सदस्य के प्रति नाम के हिसाब से मुफ्त राशन सरकारी राशन की दुकान से दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेते हैं, तो जरा ठहरिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी गलतियों के कारण आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Free Ration Scams Beware follow these tips to avoid check here full details
सरकार देती है मुफ्त राशन। - फोटो : istock

इन गलतियों के कारण आपके साथ हो सकती है ठगी:-

पहली गलती

  • आजकल जालसाज लोगों को ठगने के लिए राशन कार्ड के नाम पर फर्जी कॉल करते हैं और फिर आपसे आपकी बैंकिंग गोपनीय जानकारी मांगते हैं। आपको उन्हें कोई भी जानकारी शेयर करने की गलती नहीं करनी है। अगर आप अपनी कोई भी जानकारी उन्हें शेयर करते हैं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए इससे बचकर रहें।
Free Ration Scams Beware follow these tips to avoid check here full details
सरकार देती है मुफ्त राशन। - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • ऐसी कॉल से बचकर रहे जिसमें कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को खाद्य एवं रसद विभाग का अधिकारी बता रहा हो और आपसे आपकी कोई जानकारी मांग रहा हो। ऐसे कॉल फेक हो सकते हैं क्योंकि विभाग की तरफ से ऐसे कॉल राशन कार्डधारकों को नहीं किए जाते हैं और न ही उनकी कोई जानकारी मांगी जाती है। अगर आपको जानकारी चाहिए तो आप अपने राशन डीलर से या विभाग से खुद संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free Ration Scams Beware follow these tips to avoid check here full details
सरकार देती है मुफ्त राशन। - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • आजकल जालसाज लोगों को ई-केवाईसी के नाम पर भी फर्जी कॉल कर रहे हैं और उनसे उनकी जानकारी लेकर उन्हें ठग रहे हैं। इसलिए एक बात जान लें कि विभाग ऐसी कोई कॉल नहीं करता है और ई-केवाईसी के लिए आप अपने राशन डीलर से संपर्क करें न कि ऐसी किसी कॉल पर विश्वास करें।
विज्ञापन
Free Ration Scams Beware follow these tips to avoid check here full details
सरकार देती है मुफ्त राशन। - फोटो : Istock

चौथी गलती

  • आपके पास अगर कभी कोई ऐसी कॉल आती है जिसमें आपसे ये कहा जा रहा है कि आपका राशन कार्ड बंद हो रहा है या फिर आपका नाम राशन कार्ड से काटा जा रहा है, तो ऐसे कॉल पर कभी विश्वास न करें। ऐसी स्थिति में सीधे अपने राशन डीलर से मिलें या विभाग में संपर्क करें। ये कॉल फेक हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed