Free Ration Policy: सरकार ऐसी कई योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इनमें से एक है मुफ्त राशन का लाभ देना। दरअसल, कोविड काल से ही भारत सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। इस योजना के अंतर्गत परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है जो कि सरकारी राशन की दुकान पर मिलता है। पर क्या आप जानते हैं कि क्या आपको ये लाभ मिल सकता है या नहीं? क्योंकि इसकी पात्रता सूची है और जो लोग इसके लिए पात्र हैं केवल उन्हें ही ये लाभ मिलता है। तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग ऐसे हैं जिन्हें मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिल सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Free Ration: इन लोगों को नहीं मिल सकता मुफ्त राशन का लाभ, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन लोगों को मिलता है मुफ्त राशन?
- मुफ्त राशन का लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जो पात्र होते हैं। इसमें वे लोग शामिल होते हैं जो अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे यापन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विभाग की तरफ से राशन कार्ड बनाए गए हैं और ये लोग अपने राशन कार्ड के जरिए मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं।
इन लोगों को नहीं मिल सकता लाभ?
योजना में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो किस्त का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं...
- सबसे पहले वे लोग अपात्र हैं जिनके पास चार पहिया वाहन है
- जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है तो वे भी अपात्र हैं
- जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वे भी मुफ्त राशन का लाभ नहीं ले सकते
- अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो भी आप लाभ नहीं ले सकते आदि।
कैसे प्राप्त कर सकते हैं मुफ्त राशन?
- अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप पात्र हैं तो आप भी मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको देखना है कि आपके एरिए के किस राशन डीलर के पास आपका नाम है और फिर आप उसी राशन डीलर से हर महीने मुफ्त राशन प्राप्त कर सकते हैं।
यहां कर सकते हैं शिकायत:-
अगर आपकी राशन से जुड़ी कोई शिकायत है तो आप कर सकते हैं, इसके लिए आप अपने राज्य के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो नीचे दिए गए हैं...
- दिल्ली- 1800-110-841
- उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
- उत्तराखंड- 1800-180-2000, 1800-180-4188
- पंजाब- 1800-3006-1313
- चण्डीगढ़- 1800–180–2068
- हरियाणा- 1800–180–2087
- पश्चिम बंगाल- 1800-345-5505
- मध्यप्रदेश- 181
- राजस्थान- 1800-180-6127
- सिक्किम- 1800-345-3236
- त्रिपुरा- 1800-345-3665
- महाराष्ट्र- 18-22-4950
- आंध्रप्रदेश- 1800-425-2977