फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों की इन गलतियों के कारण अटक सकती है 14वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे

Wed, 21 Jun 2023 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers must complete these work to get 14th installment of Pm kisan yojana
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचता है। इन योजनाओं में स्वास्थ्य, पेंशन, रोजगार, आवास और बीमा जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए भी चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रुप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त आने वाली है, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि कुछ गलतियां हैं जिनके कारण कई किसानों की किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन गलितियों के बारे में जान सकते हैं...

Farmers must complete these work to get 14th installment of Pm kisan yojana
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : istock

किसान इन गलतियों को करने से बचें:-

नंबर 1

  • पीएम किसान से जुड़े हुए लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो इस गलती के कारण आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इसे आप तुरंत करवा लें। आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए या फिर नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
Farmers must complete these work to get 14th installment of Pm kisan yojana
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप अगर प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाया है, तो इसे करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers must complete these work to get 14th installment of Pm kisan yojana
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • इस बात का विशेष ध्यान रखे कि अगर आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं, तो गलत तरीके से योजना से जुड़ने की कोशिश न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका आवेदन रद्द होने के साथ ही आपकी किस्त भी अटक सकती है। वहीं, अगर आप पहले गलत तरीके से किस्त का लाभ ले चुके हैं, तो सरकार आपसे रिकवरी तक कर सकती है।
विज्ञापन
Farmers must complete these work to get 14th installment of Pm kisan yojana
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • किस्त का लाभ पाने के लिए जरूरी है कि आपके आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न हो। नाम, जेंडर, आधार नंबर आदि जैसी गलतियां करने पर आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। वरना ये काम न होने पर भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed