फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, स्कीम में आवेदन करने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

Tue, 20 Aug 2024 07:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Which Documents Are Required For Enrolling In Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में करोड़ों गरीब लोग ऐसे हैं, जिनके पास आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कई गरीब लोग देश के सीमांत इलाकों में रहते हैं। इस कारण इनकी कमाई भी काफी कम होती है। इन लोगों को किसी प्रकार की अगर कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो पैसों के अभाव में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार इनकी जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है।



भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 

Which Documents Are Required For Enrolling In Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

Which Documents Are Required For Enrolling In Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Documents Are Required For Enrolling In Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वहां आपको सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म सबमिट करना है। 

विज्ञापन
Which Documents Are Required For Enrolling In Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा आप अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर भी जाकर स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के कुछ दिनों बाद आपको आयुष्मान कार्ड मिलेगा। इसकी मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed