Alert For Mobile App: मोबाइल फोन के आ जाने के बाद से कई चीजें पूरी तरह बदल गई, क्योंकि अब घर बैठे-बैठे आप मोबाइल से ही अपने कई काम निपटा सकते हैं। किसी से भी चाहे वॉयस या वीडियो कॉल कर सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, बैंक के कई काम निपटा सकते हैं, अपना मनोरंजन कर सकते हैं आदि। मतलब मोबाइल फोन में कुछ एप और इंटरनेट की मदद से आप ये सब कर सकते हैं। इन सबके बीच पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ मोबाइल एप ऐसी हैं जो पलक झपकते ही आपको कंगाल कर सकती हैं। जहां कई एप डाटा चुरा सकती हैं, तो कई एप आपके बैंक खाते को खाली कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर आपके मोबाइल में ऐसी एप हैं, तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी एप हो सकती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ee0934570b75db1e011428","slug":"fake-android-apps-list-2023-smartphone-users-delete-these-four-apps-otherwise-bank-will-be-empty-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: न रखें मोबाइल में भूलकर भी ये चार एप, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
सावधान: न रखें मोबाइल में भूलकर भी ये चार एप, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली
Thu, 16 Feb 2023 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Feb 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
फेक एप को कभी मोबाइल में इंस्टॉल न करें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेक एप को कभी मोबाइल में इंस्टॉल न करें
- फोटो : istock
जान लीजिए कौन सी एप हो सकती है खतरनाक:-
नंबर 1
- वैसे तो मोबाइल में पहले से कीबोर्ड की सुविधा उपलब्ध होती है। पर कई लोग स्टाइलिश कीबोर्ड, भाषा और इमोजी के चक्कर में दूसरे कीबोर्ड एप मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। यहां आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस तरह की कई फर्जी एप हैं, जो आपके नेट बैंकिंग या अन्य बैंकिंग पासवर्ड को चुराकर आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
फेक एप को कभी मोबाइल में इंस्टॉल न करें
- फोटो : istock
नंबर 2
- भूलकर भी अपने मोबाइल फोन में कोई मुफ्त वाले एंटी वायरस की एप इंस्टॉल न करें। लोग अपने मोबाइल को वायरस से बचाने के लिए इसे इंस्टॉल तो करते हैं, पर आप ये भूल जाते हैं कि ऐसी कई फर्जी एप आपको चपत लगा सकती हैं। इसलिए ऐसी फर्जी एप से बचकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक एप को कभी मोबाइल में इंस्टॉल न करें
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप जब फोटो क्लिक करते होंगे, वीडियो बनाते होंगे या फिर टॉर्च के लिए फ्लैश लाइट का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। ये पहले से मोबाइल में होती है। पर कई लोग अलग-अलग फीचर के लिए फ्लैश लाइट एप को भी मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। पर आप ये नहीं जानते कि ऐसी कई फर्जी एप हैं जो आपके डाटा को चुराकर आपको चपत लगाने का काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
फेक एप को कभी मोबाइल में इंस्टॉल न करें
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल में कभी भी क्लीनर एप को इंस्टॉल न करें। ऐसी एप मोबाइल का कैशे और जंक फाइल हटाने के नाम पर आपके मोबाइल से डाटा चुराने का काम करती हैं, क्योंकि ये आपसे पहले ही कई तरह की परमिशन मांग चुकी होती हैं।