फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: पीएफ खाते में गलत दर्ज हो गई है डेट ऑफ बर्थ? तो घर बैठे ऐसे करें मिनटों में ठीक, वरना हो सकती है ये दिक्कत

Fri, 20 May 2022 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 May 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
Epfo : Know How To Update Date of Birth in PF Account After Wrong Entered Record In Epf
पीएफ खाते में जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

अगर आप किसी संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो जाहिर है कि आपको कई तरह की सुविधाएं कंपनी की तरफ से दी जाती होगी। सैलरी के अलावा भी काम करने वाले लोगों को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिसमें लंच, बोनस, ओवर टाइम आदि शामिल हैं। लेकिन एक सुविधा ऐसी है जो सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों को दी जाती है, जिसके लिए कुछ नियम तय हैं। दरअसल, ये है पीएफ खाता, जिसका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किया जाता है जो केंद्र सरकार की एक इकाई है। इसमें लोगों के खाते खोले जाते हैं, और सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट उनके बैंक खाते में जमा किया जाता है। इससे पहले आपको अपने पीएफ खाते के लिए कई जानकारी देनी होती है, लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि लोगों के खाते में कुछ गलतियां होती हैं। जैसे- जन्मतिथि। ऐसे में अगर आपके पीएफ खाते में आपकी जन्मतिथि भी गलत दर्ज है, तो आप इसे मिनटों में घर बैठे ही सुधार सकते हैं। तो चलिए आपको इसका सरल प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Epfo : Know How To Update Date of Birth in PF Account After Wrong Entered Record In Epf
पीएफ खाते में जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

क्या कहता है नियम?

  • अगर आप पीएफ खाते में दर्ज अपनी जन्मतिथि को ठीक करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ नियम है। ईपीएफओ के मुताबिक, सही जन्मतिथि और पहले से दर्ज जन्मतिथि में 3 साल से कम का अंतर होना चाहिए। लेकिन अगर इससे ज्यादा का फर्क आपकी जन्मतिथि में है, तो ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही बदलाव हो पाएगा।
Epfo : Know How To Update Date of Birth in PF Account After Wrong Entered Record In Epf
पीएफ खाते में जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

चाहिए होते हैं ये दस्तावेज

  • अब ये भी जान लीजिए कि आपको इस दौरान किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। दरअसल, इसके लिए आपको स्कूल या कॉलेज का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल सर्टिफिकेट और केंद्र या राज्य सरकार की सर्विस रिकॉर्ड में से कोई एक चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Epfo : Know How To Update Date of Birth in PF Account After Wrong Entered Record In Epf
पीएफ खाते में जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे बदल सकते हैं घर बैठे जन्मतिथि:-

  • जन्मतिथि में बदलाव करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • फिर आपको जन्मतिथि वाले ऑप्शन पर जाना है
  • यहां पर जाकर आप अपनी जन्मतिथि आसानी से बदल सकते हैं।
विज्ञापन
Epfo : Know How To Update Date of Birth in PF Account After Wrong Entered Record In Epf
पीएफ खाते में जन्मतिथि अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

हो सकती है ये दिक्कत

  • दरअसल, अगर आपके पीएफ खाते में आपकी जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो ऐसी स्थिति में आप जब अपने खाते से पैसे निकालते हैं। तब आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसमें सुधार कर लिया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed