फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Tips: अगर नहीं है बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें ये काम, जानें प्रोसेस

Thu, 19 May 2022 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 May 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
How to Update Mobile Number in Bank Account Know Process Here in Hindi
बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना चाहता है, जिसके लिए वो कई तरीके अपनाता है। कोई अपने पैसे को खुद के पास रखता है, तो कोई बैंक खाते में जमा करवाता है। हालांकि, ज्यादा संख्या में लोग बैंक खाते में ही पैसे को जमा करके रखते हैं और अपनी जररूत के हिसाब से ही खर्च करते हैं। बैंक खाते में आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं। साथ ही अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है तो आपको खाते से जुड़ी सारी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज और कॉल्स के जरिए मिलती रहती है। लेकिन कई लोग बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक कराने के प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक करवाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कितने तरीकों से अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर को लिंक करा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Update Mobile Number in Bank Account Know Process Here in Hindi
बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : Pixabay

पहला तरीका

  • आप अगर चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाए, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम में जाना है। यहां जाकर आपको अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाना है और फिर अपना पासवर्ड दर्ज करना है। अब यहां पर आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। बाकी आगे का प्रोसेस फॉलो करके आप मोबाइल नंबर को अपडेट करवा सकते हैं।
How to Update Mobile Number in Bank Account Know Process Here in Hindi
बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आपको अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर को लिंक करना है या फिर आप इसे बदलना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जा सकते हैं। यहां जाकर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Update Mobile Number in Bank Account Know Process Here in Hindi
बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

फॉलो करें ये तरीका:-

  • सबसे पहले ब्रांच जाएं
  • फिर मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए फॉर्म भरें
  • इस फॉर्म को बैंक अधिकारी को जमा करवाएं, जिसके बाद आपका नंबर अपडेट हो सकता है।
विज्ञापन
How to Update Mobile Number in Bank Account Know Process Here in Hindi
बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • वहीं, आप अपने मोबाइल को घर बैठे ही अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग को लॉगिन करना होता है। इसके बाद आप यहां पर जाकर ओटीपी और पासवर्ड की मदद से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed