फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Tips: अगर नहीं किया ये एक काम, तो आपकी कार का इंजन हो सकता है सीज

Sun, 27 Jul 2025 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:53 AM IST
सार

Engine Oil Mistake: आपके पास अगर कार है तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना होता है, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपकी कार का इंजन सीज हो सकता है। इस गलती के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Engine Oil Mistake That Can Seize Car Engine Check Car Maintenance Tips and Tricks
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

Car Maintenance Tips and Tricks: आज की इस दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई सुविधाओं की तरफ खींचा चला जाता है। घर पर हैं तो एसी लगा हो ताकि गर्मी न लगें और कहीं जाना हो तो कार तो जरूर ही हो, ताकि कहीं भी आने-जाने में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के धक्के न खाने पड़े। इसके लिए लोग अपनी कार खरीदते हैं जिससे लोग ऑफिस ही आते जाते नहीं हैं बल्कि, घूमने-फिरने भी जाते हैं।



कार के अपने कई फायदे भी हैं। जैसे, गर्मी में एसी की ठंडक देना और बरसात में भीगने से बचाना आदि। ऐसे में अगर आपके पास भी का है या आप कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। इनमें से एक बात तो बेहद खास है जिसका ध्यान रखना जरूरी हो जाता है और अगर ऐसा न किया जाए, तो आपकी कार का इंजन सीज हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बात है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Engine Oil Mistake That Can Seize Car Engine Check Car Maintenance Tips and Tricks
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik

इस बात का रखना होता है ध्यान

  • अगर आपके पास कार है तो आपको इस बात को सुनिश्चत करना होता है कि आपकी कार में इंजन ऑयल न खत्म हो और न ही कम हो। दरअसल, जब किसी भी गाड़ी का इंजन ऑयल अगर खत्म हो जाता है तो इसका सीधा बुरा असर इंजन पर पड़ता है और वो सीज हो जाता है। इसलिए हमेशा इंजन ऑयल का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं ये खत्म हो नहीं हो गया है।
Engine Oil Mistake That Can Seize Car Engine Check Car Maintenance Tips and Tricks
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik

इंजन ऑयल खत्म होने के कारण:-

पहला कारण

  • दरअसल, इंजन ऑयल एकदम से खत्म नहीं होता बल्कि, इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे, अगर आप गाड़ी की समय पर सर्विस नहीं करवाते हैं और बिना सर्विस के ही लंबे समय तक गाड़ी चलाते हैं तो ऐसे में इंजन ऑयल एक समय सीमा पर जाकर खत्म हो सकता है। इससे इंजन सीज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Engine Oil Mistake That Can Seize Car Engine Check Car Maintenance Tips and Tricks
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा कारण

  • इंजन ऑयल खत्म होने का दूसरा कारण है लीकेज। जी हां, अगर आपकी गाड़ी में कहीं लीकेज है या सील ढंग से नहीं लगी है आदि। ऐसे में धीरे-धीरे ये इंजन ऑयल लीक हो जाता है जिससे गाड़ी में इंजन ऑयल घटता रहता है और एक समय बाद खत्म हो जाता है। इसलिए अगर गाड़ी से थोड़ा सा भी इंजन ऑयल गिरे, तो तुरंत मैकेनिक के पास जाएं।
विज्ञापन
Engine Oil Mistake That Can Seize Car Engine Check Car Maintenance Tips and Tricks
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik

इस बात का भी रखना चाहिए ध्यान:-

  • अगर आपके पास दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया या कोई भी वाहन है तो आपको एक बात पर अमल करना चाहिए और वो है तय समय पर सर्विसिंग करवाना। सर्विसिंग में इंजन के पुर्जों की जांच होती है जिससे पता चल जाता है कि गाड़ी में क्या कमी है और नया इंजन ऑयल डाला जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed