Car Maintenance Tips and Tricks: आज की इस दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई सुविधाओं की तरफ खींचा चला जाता है। घर पर हैं तो एसी लगा हो ताकि गर्मी न लगें और कहीं जाना हो तो कार तो जरूर ही हो, ताकि कहीं भी आने-जाने में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के धक्के न खाने पड़े। इसके लिए लोग अपनी कार खरीदते हैं जिससे लोग ऑफिस ही आते जाते नहीं हैं बल्कि, घूमने-फिरने भी जाते हैं।
{"_id":"68858d0fceb31e24f009587c","slug":"engine-oil-mistake-that-can-seize-car-engine-check-car-maintenance-tips-and-tricks-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: अगर नहीं किया ये एक काम, तो आपकी कार का इंजन हो सकता है सीज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Tips: अगर नहीं किया ये एक काम, तो आपकी कार का इंजन हो सकता है सीज
Sun, 27 Jul 2025 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:53 AM IST
सार
Engine Oil Mistake: आपके पास अगर कार है तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना होता है, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपकी कार का इंजन सीज हो सकता है। इस गलती के बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Freepik
इस बात का रखना होता है ध्यान
- अगर आपके पास कार है तो आपको इस बात को सुनिश्चत करना होता है कि आपकी कार में इंजन ऑयल न खत्म हो और न ही कम हो। दरअसल, जब किसी भी गाड़ी का इंजन ऑयल अगर खत्म हो जाता है तो इसका सीधा बुरा असर इंजन पर पड़ता है और वो सीज हो जाता है। इसलिए हमेशा इंजन ऑयल का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं ये खत्म हो नहीं हो गया है।
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Freepik
इंजन ऑयल खत्म होने के कारण:-
पहला कारण
- दरअसल, इंजन ऑयल एकदम से खत्म नहीं होता बल्कि, इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे, अगर आप गाड़ी की समय पर सर्विस नहीं करवाते हैं और बिना सर्विस के ही लंबे समय तक गाड़ी चलाते हैं तो ऐसे में इंजन ऑयल एक समय सीमा पर जाकर खत्म हो सकता है। इससे इंजन सीज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
- इंजन ऑयल खत्म होने का दूसरा कारण है लीकेज। जी हां, अगर आपकी गाड़ी में कहीं लीकेज है या सील ढंग से नहीं लगी है आदि। ऐसे में धीरे-धीरे ये इंजन ऑयल लीक हो जाता है जिससे गाड़ी में इंजन ऑयल घटता रहता है और एक समय बाद खत्म हो जाता है। इसलिए अगर गाड़ी से थोड़ा सा भी इंजन ऑयल गिरे, तो तुरंत मैकेनिक के पास जाएं।
विज्ञापन
कार वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Freepik
इस बात का भी रखना चाहिए ध्यान:-
- अगर आपके पास दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया या कोई भी वाहन है तो आपको एक बात पर अमल करना चाहिए और वो है तय समय पर सर्विसिंग करवाना। सर्विसिंग में इंजन के पुर्जों की जांच होती है जिससे पता चल जाता है कि गाड़ी में क्या कमी है और नया इंजन ऑयल डाला जाता है।