फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips And Tricks: इस तरह से चलाएंगे एसी, तो नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, पैसों की होगी बचत

Thu, 04 May 2023 04:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 04 May 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: How To Reduce AC Electricity Bill Know The Method Here In Hindi
How To Reduce AC Bill - फोटो : Pixabay

How To Reduce AC Bill: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कई घरों में एसी, कूलर, पंखे का उपयोग बढ़ गया है। गौरतलब बात है कि गर्मियों के सीजन में एसी को उपयोग में लाने से हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली बिल आता है, जिसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। अगर आप भी अपने घरों में एसी का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद एसी उपयोग करने के बाद भी ज्यादा मात्रा में बिजली बिल नहीं आएगा। एसी का उपयोग करते समय बिजली की बचत करने के ये शानदार तरीके हैं। इससे आपकी हर महीने अच्छी मात्रा में पैसों की बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनको अपनाकर आप एसी चलाते समय बिजली की बचत कर सकते हैं। 

AC Tips And Tricks: How To Reduce AC Electricity Bill Know The Method Here In Hindi
How To Reduce AC Bill - फोटो : Pixabay

अगर आप अपने रूम में एसी का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में आपको बार बार टेंपरेचर को बढ़ाना या घटाना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर बुरा असर एसी की परफॉर्मेंस पर पड़ता है।

AC Tips And Tricks: How To Reduce AC Electricity Bill Know The Method Here In Hindi
How To Reduce AC Bill - फोटो : Pixabay

इसके अलावा एसी पर लोड प्रेशर काफी ज्यादा आता है। इससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है। इस कारण आपको एक टेंपरेचर पर ही एसी को चलाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: How To Reduce AC Electricity Bill Know The Method Here In Hindi
How To Reduce AC Bill - फोटो : Pixabay

अगर आप रूम टेंपरेचर को जल्दी से कूल करने के लिए एसी का उपयोग 18-19 डिग्री सेल्सियस पर करते हैं। ऐसा करने पर ज्यादा बिजली बिल की खपत होती है। अगर आप चाहते हैं कि एसी उपयोग करने पर कम बिजली बिल आए। ऐसे में आपको उसका इस्तेमाल 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच करना चाहिए। 

विज्ञापन
AC Tips And Tricks: How To Reduce AC Electricity Bill Know The Method Here In Hindi
How To Reduce AC Bill - फोटो : Pixabay

इसके अलावा आपको एसी का उपयोग कमरे में करते वक्त ज्यादा हीट निकालने वाले प्रोडक्ट (फ्रिज, लैपटॉप आदि) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने पर कमरे में काफी ज्यादा मात्रा में हीट प्रोड्यूस होती है, जिसके चलते कमरे को ठंडा होने में थोड़ा समय लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed