PM Vishwakarma Yojana: हमारे देश में आज भी एक ऐसा तबका है जो आर्थिक रूप से कमजोर है, पिछड़ा है, जो गरीब वर्ग से आता है आदि। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत केंद्र द्वारा की गई। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है, जो लाभ ले सकते हैं। पर क्या इस योजना का लाभ आपको मिल सकता है या नहीं? आप ये योजना की पात्रता सूची देखकर पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
काम की बात: विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है और किन्हें नहीं? यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना में मिलने वाले लाभ ये हैं
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, तो आपको आधारभूत कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए लाभार्थी को प्रतिदिन 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है। इसके अलावा टूलकिट के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। साथ ही बिना सिक्योरिटी के लाभार्थी पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये तक का लोन ले सकता है।
कौन है पात्र?
आप अगर इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको पात्रता सूची जान लेनी चाहिए, इसके मुताबिक...
- जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- आप सुनार हैं, अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं, तो आप योजना के लिए पात्र हैं...
- पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग,
- जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
- अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
- आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, तो आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
पात्र लोग ऐसे आवेदन कर सकते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची के मुताबिक, अगर आप पात्र हैं तो फिर आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना हो। यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और अपने दस्तावेज दें। फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।