Indian Railways Rules for Ticket: भारतीय ट्रेन से आपने कभी न कभी तो सफर किया ही होगा? रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। पूरे भारत में फैला ये रेल नेटवर्क लोगों को काफी सुविधा प्रदान करता है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको पहले टिकट बुक करवाना पड़ता है। जबकि, कई रूट ऐसे भी हैं जिन जगहों पर आपको कई महीनों पहले टिकट बुक करवाने पड़ते हैं क्योंकि इन जगहों पर काफी भीड़ होती है। वहीं, कई बार तो लोग अपना टिकट बुक करवाने के बाद किन्हीं कारणों की वजह से इसे कैंसिल करवा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम है? शायद नहीं, पर आपको जानना चाहिए वरना आपको ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
ध्यान दें: करवा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल तो पहले जान लें नियम, वरना देना पड़ सकता है ज्यादा चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट कैंसिल करवाने से पहले जान लें ये नियम:-
वेटिंग और आरएसी
- अगर आपने भारतीय ट्रेन में वेटिंग टिकट बुक करवाई है या आरएसी और अब आप किसी कारण से इन टिकट को कैंसिल करवा रहे हैं, तो आपको कैंसिलेशन चार्ज देना होता है। स्टेशन से ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अगर आप ये टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होता है।
तत्काल टिकट पर
- कई बार लोगों को कई रूट पर पहले टिकट नहीं मिल पाती है या कई बार अचानक कहीं जाना पड़ता है, तो ऐसे में तत्काल ट्रेन टिकट निकलवानी पड़ती है। पर अगर आप इस टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तो आपको कुछ भी रिफंड नहीं मिलता है।
कंफर्म टिकट
अगर आपके पास कंफर्म टिकट है, तो आप इसे ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करवा सकते हैं। अगर आप ऐसा करवाते हैं, तो आप पर....
- एसी फर्स्ट क्लास की टिकट पर 240 रुपये
- एसी टू टियर पर 200 रुपये
- स्लीपर क्लास पर 120 रुपये
- टू सिटर पर 60 रुपये
- एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार की टिकट पर 180 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लगता है।
ये भी हैं कुछ नियम:-
- बाढ़ की स्थिति में ट्रेन कैंसिल होने पर पूरा रिफंड मिलता है। बस आपको यात्रा के तीन दिन के अंदर अपनी टिकट कैंसिल करवानी होती है
- ट्रेन छूटने के 12 घंटे से पहले कैंसिल करवाने पर टिकट के मूल्य का 25 फीसदी चार्ज काटा जाता है
- रेल के स्टेशन छोड़ने से 12 से 4 घंटे पहले अगर आप टिकट कैंसिल कराते हैं, तो ये चार्ज टिकट के मूल्य का 50 फीसदी हो जाता है।