फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, आने वाली है अगली किस्त, जल्दी से कर लें ये काम

Sun, 27 Feb 2022 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
e Shram card holders do this thing immediately otherwise you will not get the 2nd installment
ई श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, आने वाली है अगली किस्त, जल्दी से कर लें ये काम - फोटो : istock

भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके पास कमाई का कोई संगठित जरिया नहीं होता है। इसके अलावा इन कामगारों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार इन श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनवा रही है। इस कार्ड के कई फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा उनको सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में सरकार ने पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। वहीं अगली किस्त भी जल्द ही आने वाली है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द कुछ जरूरी कामों को कर लेना चाहिए। वरना आपके खाते में दूसरी किस्त आने में दिक्कत हो सकती है।

e Shram card holders do this thing immediately otherwise you will not get the 2nd installment
ई श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, आने वाली है अगली किस्त, जल्दी से कर लें ये काम - फोटो : istock

अगर आपने अपने बैंक में केवाईसी नहीं करा रखी है, तो आपके खाते में पैसे ट्रांसफर होने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द बैंक में विजिट करके अपनी केवाईसी करवा लेनी चाहिए। 

e Shram card holders do this thing immediately otherwise you will not get the 2nd installment
ई श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, आने वाली है अगली किस्त, जल्दी से कर लें ये काम - फोटो : istock

केवाईसी करवाने के लिए आपको बैंक में जाकर पैन और आधार कार्ड जमा करना होगा। इसके अलावा आपको अपने बैंक से मोबाइल नंबर को भी लिंक कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram card holders do this thing immediately otherwise you will not get the 2nd installment
ई श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, आने वाली है अगली किस्त, जल्दी से कर लें ये काम - फोटो : Istock

ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में जल्द ही दूसरी किस्त आ सकती है। चुनाव रिजल्ट आने के बाद सभी ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में दूसरी किस्त को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ऐसे में इसका फायदा लेने के लिए आपको जल्द से जल्द ये काम कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
e Shram card holders do this thing immediately otherwise you will not get the 2nd installment
ई श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, आने वाली है अगली किस्त, जल्दी से कर लें ये काम - फोटो : Istock

ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed