फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में आए एक हजार रुपये, ऐसे करें चेक

Tue, 04 Jan 2022 06:18 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Jan 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
E sharam card One thousand rupees came in the account of e shram card holders
ई श्रम कार्ड - फोटो : अमर उजाला

ई श्रम कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अगर आपने भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, सरकार द्वारा श्रम कार्ड धारकों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। अगर आपको पास भी ई श्रम कार्ड है तो तुरंत अपना बैंक खाता चेक कीजिये। क्योंकि सोमवार को उत्तर प्रदेश की सरकार ने लगभग दो करोड़ श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। इसी सिलसिले में योजना के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। जिन श्रमिकों ने 31 दिसंबर तक ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, ये उन्हीं लोगों के खाते में भेजी गई है। अगर आपने भी 31 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, तो आपको तुरंत अपना खाता चेक करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

E sharam card One thousand rupees came in the account of e shram card holders
ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में आए एक हजार रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • करीब चार माह पूर्व केंद्र सरकार के रोजगार एवं श्रम मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई श्रम योजना की शुरुआत की। जिसके तहत श्रमिकों को प्रतिमाह केंद्र सरकार की ओर से एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
E sharam card One thousand rupees came in the account of e shram card holders
ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में आए एक हजार रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी इस योजना के तहत हर माह श्रमिकों को 500 रुपये देने का एलान किया है। वहीं ये लाभ उन श्रमिकों को मिलेगा, जिन्होंने अब तक श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया हो। ताकि ये लोग आसानी से अपनी आजीविका चला सकें। 










 

विज्ञापन
विज्ञापन
E sharam card One thousand rupees came in the account of e shram card holders
ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में आए एक हजार रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ये फैसला कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लिया है। इसे आप अपनी बैंक ब्रांच में विजिट करके चेक कर सकते हैं। इसके अलावा पासबुक अपडेट, यूपीआई या फिर एटीएम के जरिए भी इसे चेक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
E sharam card One thousand rupees came in the account of e shram card holders
ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में आए एक हजार रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
  • सोमवार को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता के तौर पर इस योजना के तहत सभी के खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही चार माह यानी कि दिसंबर से लेकर मार्च तक इन श्रमिकों को 500 रुपये भत्ता दिया जाएगा। आप अपने बैंक खाते में क्रेडिट हुई इस राशि को चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed