फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: अगर अब तक नहीं करवाया है डीएल को आधार से लिंक, तो इस सरल तरीके से आज ही करें

Wed, 04 May 2022 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 May 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Driving License Link Aadhar Card Online Know the Process
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

आप आज के समय में किसी भी काम के लिए चले जाएं, फिर चाहे वो सरकारी हो या फिर गैर-सरकारी काम। हर जगह पर लोगों को आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। दरअसल, लगभग सभी कामों को आधार कार्ड से जो जोड़ दिया है। जैसे- सिम कार्ड लेने के लिए, बैंक से जुड़े कामों के लिए, पीएफ खाते के लिए और सरकारी व गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आदि। मतलब लगभग सभी चीजों से आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इसकी जरूरत कितनी बढ़ गई है। वहीं, अब ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराना भी अनिवार्य है। लेकिन कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, जबकि ये जरूरी है क्योंकि सरकार पहले ही इसके लिए आदेश जारी कर चुकी है। तो चलिए हम आपको ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Driving License Link Aadhar Card Online Know the Process
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से ऐसे करा सकते हैं लिंक:-

स्टेप 1

  • ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से अगर आपने अब तक लिंक नहीं करा है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Driving License Link Aadhar Card Online Know the Process
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर 'लिंक आधार' वाला ऑप्शन नजर आएगा। आपको इस विकल्प को चुन लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Driving License Link Aadhar Card Online Know the Process
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ 'ड्राइविंग लाइसेंस' वाला विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें और फिर अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर यहां दर्ज कर दें। फिर 'गेट डिटेल्स' वाले विकल्प को चुनें।
विज्ञापन
Driving License Link Aadhar Card Online Know the Process
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर यहां पर दर्ज करना है। इसके बाद अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भरें और सब्मिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed