फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Cylinder: क्या आपका भी रसोई गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? इन उपायों से हो सकती है बचत

Mon, 14 Apr 2025 05:29 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 14 Apr 2025 05:29 PM IST
सार

अक्सर ऐसा होता है कि लोगों का घरेलू गैस बहुत जल्द ही खत्म हो जाता है। ऐसे में इसका सीधा भार हमारी जेब पर पड़ता है। बता दें कि आप अपनी आदतों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके अपना गैस बचा सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Does your domestic gas cylinder exhausted quickly follow these tips in hindi
गैस सिलेंडर ऐसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

Domestic LPG Gas: आज के समय में अधिकतर भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। सरकार की उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडर की पहुंच बढ़ाई है, जिसकी वजह से घरेलू एलपीजी गैस की खपत पहले से बढ़ गई है। अक्सर ऐसा होता है कि गैस सिलेंडर बहुत जल्द ही खत्म हो जाता है, जिसका असर जेब पर पड़ता है। इसका बड़ा कारण है छोटी-छोटी आदतें और लापरवाही जो गैस की बर्बादी का बड़ा कारण बनती हैं। अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान टिप्स और सावधानियों से आप गैस की खपत को कम कर सकते हैं और सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे प्रभावी उपाय जो आपकी रसोई को किफायती बनाएंगे।

Does your domestic gas cylinder exhausted quickly follow these tips in hindi
गैस सिलेंडर ऐसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

1. प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल
प्रेशर कुकर समय और गैस दोनों बचाता है। सामान्य बर्तनों की तुलना में यह खाना जल्दी पकाता है, जिससे गैस की बचत हो सकती है। ऐसे में आप छोटे परिवारों के लिए 3-5 लीटर और बड़े परिवारों के लिए 7-10 लीटर का कुकर चुन सकते हैं।
 

Does your domestic gas cylinder exhausted quickly follow these tips in hindi
गैस सिलेंडर ऐसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

2. बर्नर को साफ रखना चाहिए
गंदा बर्नर गैस की खपत बढ़ाता है, क्योंकि जमा हुआ तेल, खाना या धूल गैस को पूरी तरह जलने से रोकता है। इससे लौ नीली की बजाय पीली जलती है, जिससे गैस बर्बाद होती है और खाना भी देर से पकता है। इसलिए हर हफ्ते बर्नर को ब्रश से साफ करें। बर्नर के छेदों को सुई से खोलें, ताकि गैस समान रूप से जले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Does your domestic gas cylinder exhausted quickly follow these tips in hindi
गैस सिलेंडर ऐसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

3. ढक्कन का उपयोग अनिवार्य करें
बिना ढक्कन के खाना पकाने में गर्मी बाहर निकलती है, जिससे न सिर्फ खाना पकने में अधिक समय लगता है बल्कि अधिक गैस भी खर्च होता है। ऐसे में आप खाना को ढककर पकाएं। दाल-सब्जी बनाते समय ढक्कन लगाएं। टाइट ढक्कन गर्मी को अंदर रखता है, जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पकता है। ऐसा करने गैस की खपत भी कम हो सकती है।  


ये भी पढ़ें- जरूर जानें: पेट्रोल-डीजल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी
 
विज्ञापन
Does your domestic gas cylinder exhausted quickly follow these tips in hindi
गैस सिलेंडर ऐसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

4. भोजन धीमी आंच पर पकाएं
जल्दबाजी में तेज आंच पर खाना पकाने से गैस की खपत बढ़ती है और खाना भी अच्छे से नहीं पकता है। धीमी आंच पर खाना पकाने से गैस की बचत होती है और स्वाद भी अच्छा होता है। ऐसे में आप शुरुआत में मध्यम आंच पर खाना पका सकते हैं, फिर जैसे ही उसमें उबाल आए, आंच को धीमा कर दें। दाल, चावल या करी जैसे व्यंजनों के लिए यह तरीका खासतौर पर फायदेमंद होता है।  


ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: ट्रेन के तत्काल, प्रीमियम तत्काल और करंट टिकट में क्या है अंतर? जानें किसका किराया है सबसे कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed