फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली के लिए घर में कर रहे हैं लाइटिंग, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: Keep these things in mind while lighting for Diwali
Lighting Tips for Diwali: दिवाली की लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

Diwali Lighting Tips: भारत देश में साल भर में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिन्हें लोग बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसा ही एक त्योहार है दिवाली का जिसे बच्चों से लेकर बड़े लोग तक बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस साल दिवाली का महापर्व 12 नवंबर रविवार के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई तैयारियों में लगा हुआ है। कोई घरों की सफाई कर रहा है, तो कोई घर को पेंट करवा रहा है आदि। वहीं, लोग लाइटिंग को लेकर भी लगे हुए हैं कि दिवाली से पहले वो घरों के बाहर कैसे लाइटिंग करेंगे यानी लड़ियां लगाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली खुद लाइटिंग कर रहे हैं, तो फिर ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं...

Diwali 2023: Keep these things in mind while lighting for Diwali
Lighting Tips for Diwali: दिवाली की लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

चप्पल पहनकर काम करें

  • आप जब भी लाइटिंग लगाएं, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पांव में चप्पल या जूते आदि पहनकर ही इन्हें लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लाइट का काम है और इसमें जरा सी भी लापरवाही के कारण आपको करंट तक लग सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
Diwali 2023: Keep these things in mind while lighting for Diwali
Lighting Tips for Diwali: दिवाली की लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

गीले हाथों से काम नहीं

  • जहां पर आप लाइटिंग कर रहे हैं, वहां देखें की जमीन गीली न हो। अगर ऐसा है तो पहले उस जगह को अच्छे से साफ करवा लें और सूखी जगह पर ही लाइटिंग का काम करें। वरना इन्हें जलाने या टेस्टिंग के दौरान आपको करंट लग सकता है। साथ ही भूलकर भी गीले हाथों से लाइट के स्विच को न छूएं और न ही लाइटिंग चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: Keep these things in mind while lighting for Diwali
Lighting Tips for Diwali: दिवाली की लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

बच्चों को दूर रखें

  • आप जब भी लाइटिंग जलाकर देखें या इन्हें लगा रहे हैं, तो ऐसे समय पर बच्चों को इनसे दूर रखें। यही नहीं, जब दिवाली के दिन आप लड़ियों को जलाएं, तब भी बच्चों का ख्याल रखें कि वो उन्हें छूएं न आदि। वरना उन्हें करंट लग सकता है।
विज्ञापन
Diwali 2023: Keep these things in mind while lighting for Diwali
Lighting Tips for Diwali: दिवाली की लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दिक्कत होने पर इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं

  • कई बार लाइटिंग करते समय ये जल नहीं पाती, तो कई लोग खुद ही इन्हें ठीक करने में लग जाते हैं आदि। पर ध्यान दें कि अगर आपको इनका काम नहीं आता है, तो इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं न कि खुद ही ये काम करने लग जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed