फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली पर कहां पटाखे जलाने पर है बैन और कहां मिली परमिशन, जानें डिटेल्स

Sun, 12 Nov 2023 12:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: Diwali Cracker Fireworks Bans Or Permission Check State Wise Details
Diwali 2022 - फोटो : Istock

Diwali 2023: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। देशभर में इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रौशनी की इस पर्व पर लोग जश्न के लिए पटाखों को जलाते हैं और आसमान में आतिशबाजी करते हैं। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई जैसे कई इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पटाखों को जलाने पर बंदिशें लगाई गई हैं। दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा आदि कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। वातावरण में फैली यह जहरीली हवा काफी गंभीर है। इसके कई दुष्परिणाम लोगों के स्वास्थ्य के ऊपर पड़ रहे हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर पटाखों को जलाने से प्रदूषण का स्तर और भी भयावह रूप ले सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दिवाली के दिन किन राज्यों में पटाखे बैन हैं और कहां पर उन्हें फोड़ने की परमिशन मिली हुई है?

Diwali 2023: Diwali Cracker Fireworks Bans Or Permission Check State Wise Details
Diwali 2022 - फोटो : Istock

दिल्ली 
दिवाली के दिन दिल्ली में पटाखों के ऊपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। 

यूपी 
यूपी में पटाखों पर प्रतिबंध नहीं है। गौरतलब बात है कि एनसीआर में नियम दिल्ली की तरह ही लागू रहेंगे। 

Diwali 2023: Diwali Cracker Fireworks Bans Or Permission Check State Wise Details
Diwali 2022 - फोटो : Istock

बिहार 
पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में सभी प्रकार के पटाखों के ऊपर प्रतिबंध है। वहीं अन्य शहरों और गावों में ग्रीन पटाखों को रात के 8 बजे से 10 बजे तक जलाया जा सकेगा। 

महाराष्ट्र
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आधिकारियों और पुलिस से इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि दिवाली के दिन पटाखे रात 7 बजे से लेकर 10 बजे के बीच ही फोड़े जाएं। वहीं नागपुर में आतिशबाजी की अनुमति रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक है। 

Diwali 2023: दिल्ली के इन मार्केट में मिल रही सस्ती डेकोरेटिव लाइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: Diwali Cracker Fireworks Bans Or Permission Check State Wise Details
Diwali 2022 - फोटो : Istock

कर्नाटक 
कर्नाटक में रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति है। 

पंजाब 
पंजाब में केवल ग्रीन पटाखों के फोड़ने की अनुमति दी गई है। लुधियाना प्रशासन ने पटाखे फोड़ने की एडवाइजरी में इस बात का उल्लेख किया है कि रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2023: Diwali Cracker Fireworks Bans Or Permission Check State Wise Details
Diwali 2022 - फोटो : Istock

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। 

केरल
यहां राज्य सरकार ने रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed