Diwali 2023: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग दिवाली से पहले अपने घरों की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं। यही नहीं कई लोग तो अपने घरों पर रंग भी करवाते हैं। साफ-सफाई और रंग करने के बाद दिवाली से 3 या 4 दिनों पहले लोग अपने घरों को डेकोरेटिव लाइट्स से सजाते हैं। अगर आप भी दिवाली के अवसर पर अपने घरों को डेकोरेटिव लाइट्स की मदद से सजाने के लिए इन लाइटों को खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। हमारे आस-पास के बाजार में घर को सजाने वाली डेकोरेटिव लाइटें काफी महंगी मिलती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे है। अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो आप इन मार्केट से सस्ती कीमतों पर घर को सजाने वाली डेकोरेटिव लाइटों को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं -
Diwali 2023: दिल्ली के इन मार्केट में मिल रही सस्ती डेकोरेटिव लाइट्स
दिल्ली का इंदिरा मार्केट
अगर आप सस्ती कीमत पर डेकोरेटिव लाइट्स को खरीदना चाहते हैं। ऐस में दिल्ली का इंदिरा मार्केट आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। दिल्ली का इंदिरा मार्केट कपड़ों और डेकोरेटिव लाइट के लिए काफी लोकप्रिय है।
इस मार्केट में दिवाली आने से कई दिनों पहले ही सड़कों के किनारे लाइटों की दुकानें लग जाती हैं। इस मार्केट में आप अलग-अलग तरह की कलरफुल लाइटों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप कॉपर वॉयर से बनी हुई लड़ी और वॉल हैंगिंग को भी यहां से खरीद सकते हैं।
Post Office Scheme: दिवाली के मौके पर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे
दिल्ली का सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार भी काफी लोकप्रिय है। यहां से आप सस्ती कीमत पर घर को सजाने वाली कलरफुल लाइटों को खरीद सकते हैं। दिवाली के समय दिल्ली के सदर बाजार से कई लोग इन कलरफुल लाइटों को खरीदने के लिए आते हैं।
दिल्ली का कोटला मुबारकपुर मार्केट
कोटला मुबारकपुर मार्केट साउथ दिल्ली में है। यह बाजार भी डेकोरेटिव लाइट्स के लिए काफी लोकप्रिय है। इस बाजार से आप सस्ती कीमत पर घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइटों को खरीद सकते हैं।