फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: भूलकर भी अपने नाबालिग बच्चे को न चलाने दें बाइक या कार, वरना रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन

Wed, 05 Apr 2023 03:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Apr 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
Penalties and Regulations for Underage Driving in India Know Minor Driving Punishment
नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो क्या होगा? - फोटो : istock

Minor Driving Penalties: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वो एक जगह से दूसरी जगह जल्दी पहुंच जाए। इसके लिए लोग अपने वाहन का भी इस्तेमाल करते हैं। कोई अपनी कार, तो कोई अपने दोपहिया वाहन से भी यात्रा करता है। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर से लेकर अन्य जगहों के लिए भी लोग अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं। इन सबके बीच क्या आपका नाबालिग बच्चा यानी 16 से 18 साल के बीच उम्र का बच्चा भी वाहन चलाता है? अगर हां, तो ऐसा न करें, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। दरअसल, इसको लेकर सड़क यातायात के कुछ नियम हैं जिसके तहत आपका नाबालिग बच्चा दोपहिया या चार पहिया वाहन नहीं चला सकता है। तो चलिए जानते हैं अगर नाबालिग ऐसा करता हुआ पाया जाता है, तो इसमें दंड़ का क्या प्रावधान है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Penalties and Regulations for Underage Driving in India Know Minor Driving Punishment
नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो क्या होगा? (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : istock

नाबालिग क्या चला सकते हैं और क्या नहीं?

  • 16 से 18 साल के बच्चों को विदआउट गेयर लाइसेंस जारी होता है। ऐसे में ये बच्चे एक्टिवा और अन्य स्कूटी आदि चलाने लग जाते हैं। इसके पीछे का कारण है विदआउट गेयर का मतलब लोग स्कूटी को मनाते हैं। पर ऐसा नहीं है। दरअसल, विदआउट गेयर का मतलब होता है 50 सीसी से कम क्षमता वाला वाहन और 16 से 18 साल के बीच का बच्चा यही चला सकता है।
Penalties and Regulations for Underage Driving in India Know Minor Driving Punishment
नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो क्या होगा? - फोटो : istock

क्या है दंड?

  • मोटर वाहन संशोधित अधिनियम 2019 में कई प्रावधान हैं, जो बेहद कड़े हैं और इन्हीं में से एक है नाबालिग के गाड़ी चलाने को लेकर। अगर कोई नाबलिग दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाता हुआ पकड़ा जाता है, तो ऐसी स्थिति में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है। साथ ही अभिभावक और गाड़ी मालिक दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Penalties and Regulations for Underage Driving in India Know Minor Driving Punishment
नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो क्या होगा? - फोटो : istock
  • अगर कोई नाबालिग विद गेयर वाहन कार या बाइक आदि चलाते हुए पकड़ा जाता है। तो ऐसी स्थिति में ड्राइविंग कैटेगरी न मिलने को लेकर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, राज्य सरकारें इसमें अलग से संशोधन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Penalties and Regulations for Underage Driving in India Know Minor Driving Punishment
नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो क्या होगा? - फोटो : istock
  • यही नहीं, अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उस बच्चे का लाइसेंस 25 साल की आयु से पहले नहीं बनेगा। वहीं, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द हो सकता है और अलग से जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed